Bharat Express DD Free Dish

धुरंधर 2 में मोदी की एंट्री! प्रधानमंत्री के भाषणों ने थियेटर्स में मचाया धमाल, जानें फैंस क्यों बोल पड़े ‘रियल हीरो’?

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में पीएम मोदी के असली भाषणों ने सिनेमाघरों में जबरदस्त माहौल बना दिया. फैंस ने इसे मोदी का ‘फिल्मी डेब्यू’ बताते हुए रणवीर सिंह की एंट्री से ज्यादा तालियां बजाईं..

PM Modi Speech in Dhurandhar 2: आदित्य धर की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आखिर कार रिलीज हो गई है. फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह (ranveer singh) और विलेन अक्षय खन्ना के दमदार अभिनय के बीच, दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वास्तविक भाषणों का फिल्म में शामिल होना रहा.

बता दें कि फिल्म के पेड प्रीव्यू के बाद से ही दर्शक यह दावा(dhurandhar 2 review) कर रहे हैं कि पर्दे पर जब पीएम मोदी की झलक और उनके ऐतिहासिक भाषण सुनाई दिए तो हॉल में तालियों और सीटियों की गूंज फिल्म के मुख्य सितारों से भी कहीं ज्यादा थी. दूसरी ओर लोग इसे सोशल मीडिया पर मोदी जी का फिल्मी डेब्यू करार दे रहे हैं.

धुरंधर 2 में पीएम मोदी का फिल्मी डेब्यू कैसे?

दरअसल फिल्म(dhurandhar 2) में प्रधानमंत्री मोदी के दो प्रमुख सीन्स दिखाए गए हैं जो कहानी की टाइमलाइन को वास्तविक घटनाओं से जोड़ते हैं. पहले सीन में 2014 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी के विजय भाषण का एक हिस्सा दिखाया गया है, जिसे देखकर दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं.

 

जबकि दूसरे सीन में साल 2016 की उस ऐतिहासिक रात को दिखाया गया है जब पीएम मोदी ने टेलीविजन पर आकर नोटबंदी का ऐलान किया था. फिल्म में इन सीन्स को शामिल करने का मकसद उस समय के राजनीतिक बदलाव और देश में उपजे आशावादी माहौल को दर्शाना है, जो फिल्म की जासूसी गाथा को ऑपरेशन लयारी जैसी वास्तविक घटनाओं के बेहद करीब ले जाता है.

रणवीर सिंह के एक्शन पर भारी पड़ा पीएम मोदी का ‘कैमियो’?

सिनेमाघरों के अंदर का माहौल बयां करते हुए कई यूजर्स ने ट्विटर पर लिखा कि लोग रणवीर सिंह के एंट्री सीन से कहीं ज्यादा पीएम मोदी के भाषण वाले सीन पर उत्साहित नजर आए. एक यूजर ने ट्वीट किया कि ‘यार, धुरंधर में लोग रणवीर से ज्यादा मोदी जी के लिए तालियां बजा रहे हैं, आप इस कैमियो के लिए तैयार नहीं थे!’

 

वहीं फिल्म समीक्षकों का मानना (dhurandhar the revenge reviews) है कि आदित्य धर ने वास्तविक फुटेज का इस्तेमाल कर फिल्म को एक पॉलिटिकल डॉक्यु-ड्रामा जैसा टच दिया है, जिससे दर्शक खुद को कहानी से सीधा जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं. हालांकि, कुछ हलकों में इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि क्या इतने बड़े स्तर पर वास्तविक भाषणों के इस्तेमाल के लिए औपचारिक क्रेडिट दिया जाना चाहिए था.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ का इंटरनेशनल खुमार! मार्क कार्नी संग मॉर्निंग वॉक के दौरान फिल्म पर क्या बोले फिनलैंड के राष्ट्रपति? वीडियो वायरल

रिलीज से पहले आदित्य धर ने क्या अपील की?(aditya dhar)

फिल्म की रिलीज और इन सरप्राइज एलिमेंट्स के लीक होने की आशंका को देखते हुए निर्देशक आदित्य धर ने फैंस से एक विशेष अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म को बनाने में पूरी टीम ने अपना दिल लगा दिया है इसलिए दर्शक इसे सिनेमाघर के अंधेरे में ही देखें और कोई भी क्लिप या जानकारी लीक न करें.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

उन्होंने (aditya dhar) जोर देकर कहा कि फिल्म का मजा दोस्तों और अजनबियों के साथ बड़ी स्क्रीन पर ही आता है, न कि फोन की धुंधली तस्वीरों में. इसके साथ ही, आदित्य धर ने देश के कुछ हिस्सों में नॉन हिंदी वर्जन की रिलीज में हुई देरी के लिए माफी भी मांगी है और प्रभावित दर्शकों को रिफंड या सबटाइटल के साथ हिंदी वर्जन देखने का विकल्प दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read