मनोरंजन

Dilip Kumar की बहन Farida की तबीयत खराब, एक हफ्ते से अस्पताल में हैं एडमिट, देखभाल कर रही हैं सायरा बानो

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की बहन फरीदा की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है कि सायरा बानो फरीदा के भतीजों के साथ मिलकर उनकी देखभाल कर रही हैं.फरीदा करीब एक हफ्ते से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं.

एक्टर की बहन फरीदा की तबीयत बिगड़ी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ये पता चला है कि अब एक्टर की बहन फरीदा (Farida) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार के खोने के दर्द से उबर रहीं सायरा बानो (Saira Banu) के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है. दावा किया जा रहा है कि सायरा, फरीदा के मुश्किल वक्त में उनके साथ हैं और उनका ख्याल रख रही हैं.

ये भी पढ़ें- Drishyam 2 Box Office Collection Day 5: बॉक्स पर गदर मचा रही ‘दृश्यम-2’, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब पहुंची

फरीदा की हालत बेहद नाजुक

बता दें कि इस दौरान दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो, फरीदा का ख्याल रखने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं. ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फरीदा के भतीजे साकिब लंबे समय से उनका ख्याल रख रहे हैं और अब इस मुश्किल वक्त में साथ देने उनकी भाभी सायरा बानो भी पहुंच गई हैं. सायरा बानो ने फरीदा का हेल्थ अपडेट भी दिया है.

उन्होंने बताया कि फरीदा ठीक होने की कोशिश पूरी हिम्मत के साथ कर रही हैं और वो लगातार महान शक्ति का स्रोत बनी हुई हैं. हालांकि, अभी तक उनकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, ये खबर सामने आने के बाद हर कोई उनकी सेहत के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है.

बताया जा रहा है कि फरीदा की हालत देखकर सायरा काफी परेशान हैं क्योंकि ये उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं हैं लेकिन वो खुद को मजबूत बनाकर फरीदा का ख्याल रखे हुए हैं. बता दें कि सायरा ये पहले ही कह चुकी हैं कि दिलीप साहब के बिना उन्हें अपनी जिंदगी अधूरी लगती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

21 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

23 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

33 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago