Diljit Dosanjh Border 2: दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग खत्म की. अब उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘Border 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म की तीसरी शूटिंग शेड्यूल पुणे के नेशनल डिफेंस एकेडमी में चल रही है.
दिलजीत दोसांझ ने शूटिंग के मजेदार पलों की एक झलक फैंस के साथ साझा की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया. इस पोस्ट की सबसे मजेदार बात यह है कि दिलजीत इसमें इंग्लिश कमेंट्री करते दिख रहे हैं. उनकी बातों और अंदाज ने वीडियो को खास बना दिया है.
वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया कि दिलजीत कार में बैठकर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट की तरफ जा रहे हैं. रास्ते में तेज बारिश हो रही है. इस पर दिलजीत ने मजेदार अंदाज में कमेंट्री करते हुए अंग्रेजी में कहा, ‘इट इज वेरी विटी वेदर, इट इज ड्रिजलिंग’, इसका मतलब है कि मौसम बड़ा मजेदार है, हल्की बारिश हो रही है.
वीडियो के आगे दिलजीत सेट पर पहुंचते हुए नजर आते हैं, इस पर वह अपने मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “संदेशे आते हैं और संदेशे जाते हैं और हम भी आ गए हैं सेट पे.” दरअसल, ये लाइन फिल्म ‘बॉर्डर’ के फेमस गाने से जुड़ी हुई है.
इसके बाद वह सेट पर आराम से बैठे हुए दिखते हैं और कहते हैं, “बिकॉज ऑफ विटी वेदर, शूटिंग इज डिले, मी एंजॉइंग दी वेदर.” इसका मतलब है कि मौसम मजेदार है, बारिश की वजह से शूटिंग लेट हो गई है. मैं मौसम का मजा ले रहा हूं.
इस पूरे वीडियो में दिलजीत का मस्तीभरा और फनी अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
थोड़ी देर आराम करने के बाद, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ की टीम से मुलाकात की. उन्होंने कहा, “सारी कास्ट, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एक ही जगह इकट्ठा हो गए हैं, चलो शुरू करते हैं!”
वीडियो में दिलजीत अपने को-स्टार वरुण धवन को गले लगाते हुए और सनी देओल के साथ हाथ मिलाते हुए दिखते हैं.
फिल्म निर्माताओं के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- BJP विधायक की बीवी बनी Mrs Bihar 2025, बाहुबली नेता की बहु हैं Aishwarya Raj
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…