मनोरंजन

Dinesh Lal Yadav Net Worth: कभी 3500 रु कमाने वाले दिनेश लाल ‘निरहुआ’ आज कितनी संपत्ति के मालिक हैं, जानिए

Bhojpuri Actor Nirahua: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. निरहुआ ने अपनी कड़ी मेहनत करके भोजपुरी जगत में अपना नाम रौशन किया है. फिल्मी सफर में निरहुआ को कई  बार उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. निरहुआ का नाम आज हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में शुमार है. बता दें कि निरहुआ ने अपने फिल्मी सफर में लोगों का प्यार और विश्वास तो जीता ही है साथ ही  इस विश्वास के साथ उन्होंने  खूब दौलत भी कमाई है. बेशक निरहुआ सिंपल सोबर रहना पसंद करते हों लेकिन एक्टर की लाइफस्टाइल काफी लग्जरी भी है.

6 करोड़ 67 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक-निरहुआ

सुपरस्टार निरहुआ 3500 रुपये महीना कमाने वाले आज  वो 6 करोड़ 67 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं. बता देें कि मुंबई में दिनेश लाल यादव के पास एक लग्जरी फ्लैट है जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ है बताई जा रही है. इसी के साथ गांव में उनके पास 15 लाख की  जमीन भी है. यही नहीं गोरखपुर में वह 65 लाख के घर के मालिक भी हैं. निरहुआ के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां भी हैं. निरहुआ 42 लाख की रेंज रोवर की सवारी करते हैं. उनकी पार्किंग में फॉर्च्यूनर और पल्सर बाइक भी खड़ी है.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: जोश-जोश में Nora Fatehi ने उल्टा लहरा दिया तिरंगा! भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

दरअसल निरहुआ के पास कई नामी कंपनियों के शेयर्स भी हैं.अपनी हर दूसरी फिल्म में निरहुआ काम करने के लिए 40 से 50 लाख चार्ज करते हैं. बता दें कि निरहुआ ने अपने लंबे फिल्मी सफर में 50 से ज्यादा फिल्में की हैं. जब से राजनीति की दुनिया में निरहुआ ने कदम रखा है तब से उनकी सैलरी में दोगुना फायदा देखने को मिल रहा है. असली नाम निरहुआ का  दिनेश लाल यादव है. जबकि सुपरस्टार निरहुआ को उनके चाहने वाले उन्हें प्यार से निरहुआ बुलाना पसंद करते हैं.

हालांकि निरहुआ गाजीपुर के गांव टंडवा के रहने वाले हैं. बचपन से ही निरहुआ नाच गाने के काफी शौकीन थे. लेकिन परिवार की आर्थिक स्थित ऐसी नहीं थी कि वो कुछ कर पाते. निरहुआ के पिता की एक महीने की कमाई करीब 3500 रुपये थी, जिसमें सात लोगों की जिम्मेदारी उनको उठानी पड़ती थी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

3 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

39 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

42 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago