मनोरंजन

‘एक चतुर नार’ में कॉमेडी के रंग में नजर आएंगी दिव्या खोसला, बोलीं- ‘यही मेरा जॉनर है’

अभिनेत्री दिव्या खोसला अपनी आने वाली फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वो पहली बार कॉमेडी में हाथ आजमाती दिखाई देंगी.

फिल्म की रिलीज से पहले दिव्या ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि वो हमेशा से ही कॉमेडी में हाथ आजमाना चाहती थीं. उनके अंदर कॉमेडी कूट-कूटकर भरी हुई है.

कॉमेडी ही मेरी शैली है

दिव्या खोसला ने आईएएनएस से कहा, “मुझे हमेशा से पता नहीं क्यों लगता रहा है कि कॉमेडी ही मेरी शैली है. और मैं हमेशा से इसे करना चाहती थी और ईश्वर से प्रार्थना करती थी कि मुझे एक कॉमेडी फिल्म में काम करने का मौका मिले.

इसलिए जब यह मौका आया, तो मुझे लगा कि आखिरकार मुझे वह करने का मौका मिल रहा है जो मैं करना चाहती थी. शायद लोग मेरे इस पहलू को नहीं जानते, क्योंकि मैं असल जिंदगी में भी बहुत कॉमेडी करती रहती हूं.”

फिल्म में काम करते काफी मजा आया

उन्होंने आगे कहा, “शायद इसलिए इस फिल्म में काम करते हुए मुझे काफी मजा आया और मुझे लगता है कि जब आप इसका आनंद लेते हैं और उस दबाव को नहीं लेते, तो यह आपके लिए सबसे अच्छी बात होती है, वह सफर वाकई सुखद होता है.”

‘एक चतुर नार’ की कहानी हिमांशु त्रिपाठी ने लिखी है. इस फिल्म को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया है. यह एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. इसमें दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

फिल्म छोटे शहर की लड़की पर आधारित

फिल्म की कहानी एक छोटे शहर में रहने वाली होनहार लड़की की है. वह बहुत ही महत्वाकांक्षी और चालाक है. इसमें उसके हाथ बड़े शख्स का प्राइवेट वीडियो आ जाता है. वो फिर उसे आगे बढ़ने की सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करने लगती है.

फिल्म में उनके सह-कलाकार नील नितिन मुकेश ने भी फिल्म में काम करने का अपना अनुभव कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में साझा किया था. इसमें उन्होंने निर्देशक की अपने कलाकारों का अच्छी तरह से ख्याल रखने और उन्हें उड़ान भरने की पूरी आजादी देने के लिए सराहना की थी.

ये भी पढ़ें: Rishi Kapoor Birth Anniversary: 72वीं जयंती पर याद आए बॉलीवुड के रोमांस के असली बादशाह

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

37 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago