जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एमएसएमई से जुड़े जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनका लक्ष्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र और 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार का जो संकल्प लिया था, वह जीएसटी काउंसिल में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है. इस ऐतिहासिक निर्णय से 144 करोड़ भारतीयों को दिवाली से पूर्व शानदार सौगात मिली है. मैं इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं. उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे पर जोर देते हुए कहा कि आज भी 60-70 प्रतिशत आबादी गरीबी में है.
पीएम मोदी की सोच छोटे किसानों और गरीबों को एमएसएमई के माध्यम से सशक्त करने की है. उन्होंने कहा कि सभी को काम मिले तभी हमारा भारत आगे बढ़ सकता है. उन्होंने एमएसएमई के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह भारत की जीडीपी में 31 प्रतिशत, मैन्युफैक्चरिंग में 35 प्रतिशत और निर्यात में 46 प्रतिशत का योगदान देता है, जो कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा योगदान है. वित्त मंत्री ने कहा है कि हम छोटे उद्योगों को बढ़ावा देंगे. प्रधानमंत्री ने छोटे उद्योगों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना लागू की है. उन्होंने एमएसएमई को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया है. उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है. जीएसटी की केवल दो स्लैब—5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रखने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया.
एक और बात यह है कि शराब पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है ताकि लोग ज़्यादा फैशनेबल न बनें और शराब का सेवन भी कम करें. जीएसएसटी काउंसिल में लिए गए फैसले पर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 60 साल तक सरकार रही, उन्होंने कौन सा काम किया? 11 साल से देश में पीएम मोदी की सरकार है. इकोनॉमी को बूस्ट किया गया है. जो फैसले लिए गए हैं, उससे सभी को फायदा होने वाला है. उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता का मूड देख दोनों युवराज घबरा गए. शब्दों की मर्यादा को भी खो दिया. विरोध करने वाले भी हमारे पक्ष में आ गए हैं. बिहार में वोटर अधिकार यात्रा नहीं, कब्र खोद ली है.
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एमएसएमई से जुड़े जीएसटी सुधारों के लिए एमएसएमई मंत्रालय की ओर से हृदय से आभार व अभिनंदन.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…