मनोरंजन

कहीं आपके फोन में भी तो नहीं हैं ये खतरनाक Apps? तुरंत करें डिलीट वरना बैंकिंग डिटेल्स हो सकती है चोरी

सावधान! बीते कुछ सालों से Google अपने प्ले स्टोर में सेफ ऐप्स (Apps) को ही जगह देने के लिए काफी कोशिश कर रहा है. इसके बावजूद थोड़े-थोड़े दिन में गूगल प्ले स्टोर पर मैलवेयर इंफेक्टेड ऐप्स के मौजूद होने की जानकारी मिल ही जाती है. ऐसे ऐप्स को काफी बार डाउनलोड भी किया जा चुका होता है. एक बार कुछ ऐप्स की जानकारी मिली है.

दरअसल, Dr Web साइबर रिसर्च की टीम ने कुछ खतरनाक ऐप्स की पहचान की है. इन ऐप्स में Tubebox, Bluetooth device auto-connect, Bluetooth & Wi-Fi & USB driver, Volume, Music Equalizer और Fast Cleaner & Cooling Master के नाम शामिल हैं. इनमें से कुछ ऐप्स को लाखों बार डाउनलोड किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं Ranveer Singh, किचन डिजाइन कर रही हैं Deepika Padukone

ये सर्विसेज ऑफर करते हैं ऐप्स

जैसा कि ऐप्स के नाम से ही समझा जा सकता है कि ये फास्ट वायरलेस कनेक्टिविटी, फोन में फास्ट स्पीड, ओवरहीटिंग कंट्रोल जैसी सर्विसेज ऑफर करते हैं. इनमें से Tubebox यूजर्स को पैसे कमाने का मौका भी देता है. इसमें यूजर्स को तब पैसा मिलता है जब वे ऐप पर वीडियो ads देखते हैं. इस अकेले ऐप को ही लाखों यूजर्स ने डाउनलोड किया हुआ है.

इतना ही नहीं ब्लूटूथ रिलेटेड ऐप्स को भी लाखों यूजर्स ने डाउनलोड कर लिया है. लेकिन, ये ऐप्स उस तरह से काम ही नहीं करते, जैसा इन्हें करना चाहिए. उल्टे ये ऐप्स एंड्रॉयड फोन में यूजर एक्सपीरिएंस को ads दिखाकर खराब कर देते हैं. साथ ही यूजर्स को अनसेफ वेबसाइट्स पर डायवर्ट भी कर देते हैं. इन सबके अलावा लोगों की निजी जानकारियां भी चुराते हैं.

ऐप को डाउनलोड करने से पहले गूगल प्ले स्टोर से रिव्यू जरूर पढ़ ले

ऐसे में अगर आपने इनमें से किसी भी ऐप को अगर पहले डाउनलोड किया हो तो तुरंत डिलीट कर दें. क्योंकि, ये आपकी बैंकिंग डिटेल भी चोर कर सकते हैं. साथ ही ये भी ध्यान रखें कि अननोन पब्लिशर्स के ऐप्स को फोन में इंस्टॉल ना करें. किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले गूगल प्ले स्टोर से रिव्यू भी पढ़ लें.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 minute ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

22 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

57 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago