Categories: खेल

FIFA: ब्राजील vs क्रोएशिया नहीं, लुका मोड्रिक vs नेमार की होगी टक्कर, जानें क्यों खास है यें जंग

Brazil vs Croatia Fifa World Cup 2022 Quarter Final: फीफा ट्रॉफी 2022 पर किसका कब्जा होगा ये आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा. शुक्रवाल रे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आठ टीमों के बीच जंग शुरू होने जा रही है. आज दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे. पहले मैच ब्राजील vs क्रोएशिया के बीच होगा. वहीं दूसरा मुकाबला देर रात नेदरलैंड्स vs अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा. बता अगर ब्राजील और क्रोएशिया के बीच मुकाबले की करें तो पिछले 4 मुकाबलों में ब्राजील इस टीम के खिलाफ एक बार भी नहीं हारा है. 3 मैच ब्राजील के नाम रहे जबकि एक मैच ड्रॉ रहा. मगर बेशक ब्राजील का रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा हो लेकिन उनके सामने लुका मोदरिच एक बड़ी चुनौती होंगे. या यूं कह लीजिए आज ब्राजील vs क्रोएशिया नहीं बल्कि लुका मोड्रिक vs नेमार की असली जंग है. क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनकी टीम के लिए बेहद अहम होगा.

लुका मोड्रिक vs नेमार की टक्कर

ब्राजील ने टूर्नामेंट की शुरूआत सर्बिया और स्विट्जरलैंड पर जीत से की लेकिन उसे अंतिम ग्रुप मैच में थोड़ी मुश्किलों का सामना जरूर करना पड़ा. टीम के लिए सबसे बड़ा झटका था स्टार खिलाड़ी नेमार का चोटिल होना. हालांकि, राउंड-16 के अंतिम मैच में नेमार एक बार फिर टीम में लौटे और जीत के बाद ‘डांस’ करते दिखे. हालांकि इस डांस को जारी रखने के लिए उन्हें और उनकी टीम को क्रोएशियाई टीम की चुनौती से पार पाना होगा जिसकी कप्तानी लुका मोड्रिक कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: टीम इंडिया पर चोट की मार, कप्तान रोहित शर्मा और ये तेज गेंदबाज टेस्ट सीरीज से OUT!

लुका मोड्रिक की अगुवाई में क्रोएशिया देगी कड़ी टक्कर

चार साल पहले फ्रांस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया टीम थोड़ी कमजोर पड़ गई लेकिन अब वो एक बार फिर ये गलती नहीं दोहराना चाहेगी. मोड्रिक ने मैच से पहले कहा, “हम सिर्फ क्वार्टरफाइनल तक पहुंचकर ही संतुष्ट नहीं होंगे. हम जानते हैं कि हमें कड़े प्रतिद्वंद्वी से भिड़ना है. हमारे कुछ मजबूत पक्ष हैं और हमें खुद पर भरोसा है.”

लुका मोड्रिक क्रोएशिया के लिए बेहद खास हैं

मोड्रिक ने अपने देश को 2018 में विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया और अब पसंदीदा ब्राजील के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल के लिए तैयार है. 37 साल की उम्र में भी वह क्रोएशिया के लिए हमेशा की तरह अहम बने हुए हैं. उनकी टीम के लिए उनका खेल, दृष्टिकोण और रणनीति महत्वपूर्ण है. इतना ही नहीं वो अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों के रोल मॉर्डल भी हैं. मोड्रिक का ये आखिरी वर्ल्ड कप है और वो अपनी टीम को जाने से पहले फीफा की ट्रॉफी जरूर जीताना चाहेंगे. ऐसे में ब्राजील को आज सबसे ज्यादा खतरा इस खिलाड़ी से ही होगा.

ब्राजील को नेमार से होगी उम्मीद

ब्राजील के लिए टूर्नामेंट में सफर अब तक एवरेज रहा है. टीम परफॉर्मेंस की बात करे तो अब तक उस औदे का खेल देखने को नहीं मिला है जिस मुकाबले की उनकी टीम मानी जाती है. हालांकि, अंतिम 16 में दक्षिण कोरिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. इस मैच में नेमार ने इंजरी के बाद वापसी की थी और अब क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. बता दें, इस टीम को पिछले चार क्वार्टरफाइनल में से तीन में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अगर इस टीम को ये मुकाबला जीतना है तो नेमार को शानदार खेल दिखाना होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

3 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

20 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

36 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

56 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago