मनोरंजन

‘Don 3’ विवाद में अब सलमान खान की एंट्री, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच की ठनी सुलझाएंगे ‘भाईजान’

Don 3 Controversy: बॉलीवुड के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. फिल्म Don 3 को लेकर एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर के बीच का विवाद अब काफी बढ़ चुका है. नौबत यहां तक आ गई कि शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर पर बैन लगा दिया. इसके बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा तेज हो गई है. लेकिन अब इस हाई-प्रोफाइल झगड़े को शांत कराने के लिए खुद इंडस्ट्री के गॉडफादर यानी सलमान खान ने एंट्री मार ली है.

आखिर क्यों शुरू हुआ विवाद?

दरअसल इस पूरे विवाद की जड़ में फिल्म की टाइमिंग और तगड़ा आर्थिक नुकसान है. फरहान अख्तर का कहना है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने में जब महज कुछ ही दिन बचे थे, तब रणवीर सिंह ने अचानक पीछे हटने का फैसला कर लिया. फरहान की मानें तो प्री-प्रोडक्शन का सारा काम पूरा हो चुका था और पानी की तरह पैसा बहाया जा चुका था. ऐसे वक्त पर रणवीर के इनकार से मेकर्स को भारी आर्थिक झटका लगा है. दूसरी तरफ, रणवीर सिंह के अपने कुछ क्रिएटिव मतभेद थे, जिसके चलते बात बिगड़ती चली गई.

संकटमोचक बनकर आए सलमान खान

जब पानी सिर से ऊपर जाने लगा तो बॉलीवुड के असली संकटमोचक सलमान खान को बीच में आना पड़ा. सलमान को इंडस्ट्री में यूं ही सबका मददगार नहीं कहा जाता, जब भी कोई मुसीबत आती है भाईजान हमेशा आगे खड़े मिलते हैं. चूंकि सलमान के रिश्ते रणवीर सिंह और फरहान अख्तर, दोनों से ही बेहद शानदार हैं, इसलिए उन्होंने इस जंग को खत्म कराने का बीड़ा उठाया है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने दोनों पक्षों से अकेले में लंबी बातचीत की है. उन्होंने दोनों को समझाया कि इस आपसी लड़ाई से किसी का फायदा नहीं होने वाला, बल्कि दोनों के ही आने वाले प्रोजेक्ट्स का नुकसान होगा.

ये भी पढ़ें- ढिंचैक पूजा ने की सीक्रेट शादी, दूल्हे का चेहरा छुपाकर शेयर कीं वेडिंग फोटोज; तस्वीरें देख सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग

रणवीर और फरहान को दी सलाह

सलमान ने फरहान का पक्ष समझते हुए उन्हें ढांढस बंधाया कि पैसों का नुकसान यकीनन बड़ा है, लेकिन क्रिएटिव मतभेद होना सिनेमा जगत में दशकों पुरानी बात है. इसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है. वहीं दूसरी तरफ सलमान ने रणवीर का नजरिया भी शांति से सुना. उन्होंने रणवीर को उनकी पिछली ऐतिहासिक सफलता धुरंधर का हवाला देते हुए मोटिवेट किया कि वे इन विवादों को पीछे छोड़कर नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस करें.

सलमान खान फिलहाल इस कोशिश में जुटे हैं कि दोनों पक्ष आपस में बैठकर एक सम्मानजनक समझौता कर लें, ताकि ‘डॉन 3’ का भविष्य भी सुरक्षित रहे और इंडस्ट्री में कड़वाहट भी न घुले.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

17 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

25 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

36 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

44 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

57 minutes ago