Bharat Express DD Free Dish

ढिंचैक पूजा ने की सीक्रेट शादी, दूल्हे का चेहरा छुपाकर शेयर कीं वेडिंग फोटोज; तस्वीरें देख सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग

सोशल मीडिया स्टार और ‘बिग बॉस 11’ की पूर्व कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा ने चुपचाप शादी रचा ली है. पूजा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह लाल जोड़े में नजर आ रही हैं. हालांकि उन्होंने अपने पति का चेहरा अब तक रिवील नहीं किया है, जिसके बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.

Dhinchak Pooja, Bigg Boss 11

Dhinchak Pooja wedding: सोशल मीडिया सेंसेशन और ‘बिग बॉस 11’ की पूर्व कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी शादी है. पूजा ने बेहद निजी अंदाज में शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. खास बात यह है कि उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

दुल्हन के लुक में नजर आईं पूजा

शेयर की गई तस्वीरों में ढिंचैक पूजा लाल रंग के खूबसूरत शादी के लहंगे में दिखाई दे रही हैं. ब्राइडल लुक में पूजा काफी खुश नजर आ रही हैं. उन्होंने पारंपरिक जूलरी और मेकअप के साथ अपना वेडिंग लुक पूरा किया. फोटोज में शादी का माहौल भी काफी खास और निजी दिखाई दे रहा है.

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके पति को लेकर हो रही है. पूजा ने तस्वीरों में अपने दूल्हे की झलक तो दिखाई, लेकिन उनका चेहरा पूरी तरह छुपाकर रखा. यही वजह है कि सोशल media पर लोग लगातार उनके पति के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं.

स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में दिखे दोनों

एक तस्वीर में पूजा अपने पति के साथ स्टेज पर पोज देती नजर आ रही हैं. दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं. तस्वीरों से साफ है कि शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए होंगे. फिलहाल पूजा ने अपने पति के नाम या प्रोफेशन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. ऐसे में फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग

जहां कई लोग पूजा को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. कुछ यूजर्स को यकीन ही नहीं हो रहा कि पूजा सच में शादी कर चुकी हैं. कई लोगों ने इसे प्रैंक तक बता दिया.

एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “अब नया गाना आएगा शादी मैंने कर ली आज.” वहीं कुछ लोगों ने उनके पुराने वायरल गानों को याद करते हुए मजेदार कमेंट्स किए.

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह पर FWICE का बड़ा एक्शन! Don 3 छोड़ने पर लगा बैन, फरहान अख्तर ने मांगे 45 करोड़

‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ से मिली थी पहचान

ढिंचैक पूजा को असली पहचान उनके वायरल गाने ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ से मिली थी. यह गाना सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि पूजा रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं. इसके बाद उन्हें ‘बिग बॉस 11’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था.

शो में भी पूजा अपने अलग अंदाज और बेबाक व्यवहार की वजह से चर्चा में रही थीं. अब शादी की खबर के बाद एक बार फिर उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. पूजा की शादी की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं, लेकिन उनके पति की पहचान अब भी रहस्य बनी हुई है. फैंस अब इस इंतजार में हैं कि पूजा आखिर कब अपने जीवनसाथी का चेहरा और पूरी जानकारी दुनिया के सामने लाएंगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read