'दृश्यम 2'
Drishyam 2:अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है. शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म की रिलीज के पांच दिन पूरे हो गए हैं. कलेक्शन के मामले में यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जानकारी के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 10.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
‘दृश्यम 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. अजय देवगन स्टार्र फिल्म ने पांचवें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म 100 करोड़ कल्ब में शामिल होने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है.
अजय देवगन स्टार्र ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे से ही जमकर कमाई कर रही है.सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘दृश्यम 2’ की रिलीज को 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म अब तक अपने बजट से ज्यादा कमा चुकी है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने मोबाइल के बाद अब गिलास से ढका बदन, यूजर्स बोले- अब क्या बाकी है…
‘दृश्यम 2’ रिलीज के पहले दिन से ही ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. कमाई की बात करें तो पहले दिन ‘दृश्यम 2’ की कमाई 15.38 करोड़ रुपये रही. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा और इसने 21.59 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने तीसरे दिन 27.17 करोड़ रुपये कमाए. वहीं चौथे दिन भी फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही और 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म की पांचवें दिन की कमाई भी अच्छी रही. ‘दृश्यम 2’ ने 5वें दिन 10.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 86.49 करोड़ रुपये हो गई है.
‘दृश्यम 2’ 2015 में आई ‘दृश्यम’ की नेक्सट इंस्टॉलमेंट है. ‘दृश्यम 2’ 50 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है. वहीं फिल्म के पांच दिनों की कमाई का आंकड़ा बजट से काफी आगे निकल गया है. फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी उम्मीद है. मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर छा गए हैं. फिल्म ने तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना ने भी दमदार एक्टिंग की है. हिंदी में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’मलयालम भाषा में इसी नाम से बनी फिल्मों की रीमेक हैं.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…