मनोरंजन

Dunki Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ का स्ट्रगल जारी, जानें कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 7: शाहरुख खान की इस साल रिलीज हुई तीसरी बड़ी फिल्म ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर काफी स्ट्रगल कर रही है. 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म अब भी दर्शकों को थिएटर तक खींचकर ला रही है. हालांकि यह फिल्म शाहरुख खान की इस साल की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ के मुकाबले भी कम कमाई कर रही है. माना जा रहा था कि यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दूसरी तरफ साउथ इंडियन स्टार प्रभास की फिल्म ‘सलार’ भी इस पर भारी पड़ रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘डंकी’ ने रिलीज के 7वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

डंकी’ ने रिलीज के 7वें दिन कितनी कमाई की है?

‘डंकी’ को बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सालार के साथ जबरदस्त टक्कर मिल रही है. जहां सालार धुआंधार कमाई कर रही है तो वहीं शाहरुख खान की फिल्म कलेक्शन के मामले में प्रभास की फिल्म से काफी पिछड़ रही है. हालांकि ‘डंकी’ रिलीज के 7 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘डंकी’ने पहले दिन 29.2 करोड़, दूसरे दिन 20.12 करोड़, तीसरे दिन 25.61 करोड़, चौथे दिन 30.7 करोड़, पांचवें दिन 24.32 करोड़ और छठे दिन 11.56 करोड़ का कलेक्शन किया है.

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख की ‘डंकी’ की कमाई 7वें दिन नीचे आ गई है. फिल्म ने रिलीज के बाद से बुधवार को पहली बार सिंगल डिजिट में कमाई की है. इसने पहले बुधवार को 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. कुल मिलाकर इसने अब तक 151.26 करोड़ की कमाई की है.

डंकी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

शाहरुख खान की ‘डंकी’ को ओवरसीज में शानदार रिस्पॉनस मिला है. ये फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के छ दिनों में 283.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़े रेड चिली एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किये हैं. वहीं ‘डंकी’ के सातवें दिन वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

एनिमल फिल्म की जबरदस्त कमाई

एक दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने में सफल रही है. हालांकि, वक्त के साथ अब इसकी रफ्तार सुस्त पड़ चुकी है. बुधवार को फिल्म ने 95 लाख का कलेक्शन किया. अब फिल्म की कुल कमाई 540.04 करोड़ हो चुकी है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

8 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

28 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

28 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

44 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

48 minutes ago