देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने परित्यक्ता महिला के बच्चे को जाति प्रमाण पत्र देने का आदेश, अधिकारियों के निर्णय को खारिज किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक परित्यक्ता महिला के बच्चे को जाति प्रमाण पत्र दिलाने में मदद की. महिला को 15 साल पहले उसके पति ने बिना तलाक के छोड़ दिया था. संबंधित अधिकारियों ने उस बच्चे को इसलिए जाति प्रमाण पत्र देने से इंकार कर दिया था कि उसकी मां ने तलाक होने का प्रमाण पत्र पेश नही कर सकी थी.

नियम के तहत ऐसी दशा में महिला को तलाक का प्रमाण पत्र पेश करना अनिवार्य होता है. इसी आधार पर अधिकारियों ने उसे जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने से इनकार कर दिया था. वैसे उसके पति ने तलाक का मुकदमा दाखिल किया था, लेकिन उसके पेश न होने की वजह से उसे खारिज कर दिया गया था.

जाति प्रमाण पत्र देने पर दो सप्ताह के भीतर विचार करें

जस्टिस संजीव नरूला ने अधिकारियों के उस तर्क को खारिज कर दिया और कहा कि अकेली मां के साथ रह रहे बच्चे को जाति प्रमाण पत्र देने से इनकार किया जाना स्वीकार्य नही है. उन्होंने कहा कि अगर महिला परित्यक्ता है, तो उसके लिए उसके बच्चे को सजा नही दी जा सकती हैं. लड़के की मां अनुसूचित जाति से है.

उन्होंने लड़के से कहा कि वह नए सिरे से अधिकारियों के समक्ष जाति प्रमाण पत्र पेश करने पर जोर दिए बगैर उसके जाति प्रमाण पत्र देने पर दो सप्ताह के भीतर तथ्यों के आधार पर विचार करें.

बच्चे को राहत

अदालत ने कहा कि अलग/तलाकशुदा/एकल महिला (वर्ष 2020 और 2022 में जारी परिपत्रों में) की व्याख्या बच्चे को राहत से वंचित करने के लिए संकीर्ण मानसिकता से नही की जा सकती है. ऐसे व्याख्या होने से उन परिपत्रों के उद्देश्य को ही विफल कर देगी, जिनका उद्देश्य उन बच्चों को समायोजित करना है, जिनके पैतृक संबंध टूट चुके हैं.

भले ही वह कानूनी रूप से नही हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के आवेदन को केवल इसलिए खारिज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि याचिकाकर्ता की मां के पास तलाक या न्यायिक पृथक्करण का औपचारिक डिक्री नही है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

13 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

40 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

56 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

59 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

1 hour ago