कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
Big Boss के शो में एल्विश यादव ने बहाए आंसू
Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों बीग बॉस ओटीटी 2 में काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में वीकेंड के वार में सलमान खान ने उनको अभद्र भाषा के इस्तेमाल कर लताड़ लगाई साथ ही एक्टर ने उनकी मां को वीडियो कॉल किया जिसकी वजह से एल्विश अपनी आंखों से आंसू रोक नहीं पाए. फिलहाल एलविश यादव सोशन मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं. एल्विश यादव भले ही एक यूट्यूबर हैं लेकिन वह अपनी वीडियो में बॉलीवुड सेलेब्स को रोस्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते जिसकी वजह से कई बार वह विवादों में घिरे हैं. तो चलिए जानते है क्या है एलविश यादव की कहानी.
दरअसल, साल 2019 की बात है जब एलविश यादव ने सलमान खान को क्रिमिनल कहा था. जिसके बाद एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान से डरती है. जब उन्होंने विवेक ओबेरॉय का करियर खा लिया तो कोई भी उनके सपोर्ट में खड़ा नहीं हुआ. उन्होंने अपनी फिल्मों में केवल एक्ट्रेसेस को ही लॉन्च किया है. वह जरूरतमंदो की मदद करते हैं और उन पर अपनी कार भी चढ़ाते हैं. उन पर हिट एंड रन और काले हिरण का केस चल रहा है और फिर भी खुलेआम घूम रहे हैं.
ये भी पढ़ें:बादाम या मूंगफली? सेहत के लिए अधिक फायदेमंद क्या है, जानिए किन लोगों को हो सकता है इससे नुकसान
एल्विश ने एक वीडियो में ये भी बताया था कि उन्हें 2019 में बिग बॉस का ऑफर मिला था, लेकिन ऑडिशन राउंड पास करने के बावजूद उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया. उन्होंने बताया था कि तब वह टिकटॉकर्स से भी संपर्क कर रहे थे. फिलहाल एल्विश ने अपने ही फैसले से यू टर्न लेते हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में धांसू वाइल्डकार्ड एंट्री मारी वर्तमान में वह सभी ‘बिग बॉस’ यूजर्स के चहेते बने हुए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…
Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…
MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…
SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…
UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…