Kanhaiya Kumar: कन्हैया कुमार, दीपिका पादुकोण और नरोत्तम मिश्रा की फाइल फोटो
Kanhaiya Kumar: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के अलावा कांग्रेस समेत अन्य दल अपनी तैयारी में लगे हुए हैं. इस बीच रविवार को कांग्रेस नेता और पार्टी के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के प्रभारी कन्हैया कुमार मध्य प्रदेश पहुंचे. यहां उन्होंने ‘आदिवासी युवा महापंचायत’ को संबोधित किया. आदिवासी समुदाय के छात्रों और बेरोजगार युवाओं के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कन्हैया कुमार ने प्रदेश के गृहमंत्री व शिवराज सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा को फिल्मों में दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए कपड़ों में ज्यादा दिलचस्पी है, जबकि राज्य में महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ सबसे अधिक अत्याचार हो रहे हैं.
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने सीएम शिवराज की खास योजना ‘लाडली बहना’ पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि इसकी राशि बढ़ाई जाएगी. उन्हें यह राशि अपने पास रखनी चाहिए और हमें बताएं कि 350 रुपये का गैस सिलेंडर 1400 रुपये में क्यों बेचा जा रहा है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर कहा,”मिश्रा(नरोत्तम) को फिल्मों में बहुत रुचि है. वे अक्सर देखते हैं कि दीपिका पादुकोण(फिल्मों में) कैसे कपड़े पहनती हैं. महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ सबसे ज्यादा अत्याचार मध्य प्रदेश में हो रहा है, इसलिए बेहतर होगा कि गृह मंत्री पहले अपना राज्य चलाएं.”
आपको बता दें कि जब शाहरुख खान और दीपिक पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज हुई थी तब उसके एक गाने में दीपिका के कपड़े(भगवा रंग) पर आपत्ति जताई गई थी. एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उस फिल्म के गाने को लेकर कहा था कि इससे लोगों की मानसिकता दूषित हो रही है. दीपिक ने जिस रंग की बिकिनी पहनी थी, उसको लेकर नरोत्तम मिश्रा ने मांग की थी कि उस सीन को गाने और फिल्म से हटा देना चाहिए. मिश्रा ने कहा था,”अगर मेकर्स ऐसा नहीं करते हैं तो प्रदेश में फिल्म रिलीज पर भी रोक लगाई जा सकती है.”
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…
Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…
नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…
सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…