Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Big Boss के शो में Elvish Yadav ने बहाए आंसू, कभी दबंग खान को किया था रोस्ट, अब जमकर हो रहे ट्रोल

यूट्यूबर एलविश यादव इन दिनों बीग बॉस ओटीटी 2 में काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में वीकेंड के वार में सलमान खान ने उनको अभद्र भाषा के इस्तेमाल कर लताड़ लगाई साथ ही एक्टर ने उनकी मां को वीडियो कॉल किया जिसकी वजह से एल्विश अपनी आंखों से आंसू रोक नहीं पाए.

Big Boss के शो में एल्विश यादव ने बहाए आंसू

Big Boss के शो में एल्विश यादव ने बहाए आंसू

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों बीग बॉस ओटीटी 2 में काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में वीकेंड के वार में सलमान खान ने उनको अभद्र भाषा के इस्तेमाल कर लताड़ लगाई साथ ही एक्टर ने उनकी मां को वीडियो कॉल किया जिसकी वजह से एल्विश अपनी आंखों से आंसू रोक नहीं पाए. फिलहाल एलविश यादव सोशन मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं. एल्विश यादव भले ही एक यूट्यूबर हैं लेकिन वह अपनी वीडियो में बॉलीवुड सेलेब्स को रोस्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते जिसकी वजह से कई बार वह विवादों में घिरे हैं. तो चलिए जानते है क्या है एलविश यादव की कहानी.

कभी सलमान खान को किया था रोस्ट

दरअसल, साल 2019 की बात है जब एलविश यादव ने सलमान खान को क्रिमिनल कहा था. जिसके बाद एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान से डरती है. जब उन्होंने विवेक ओबेरॉय का करियर खा लिया तो कोई भी उनके सपोर्ट में खड़ा नहीं हुआ. उन्होंने अपनी फिल्मों में केवल एक्ट्रेसेस को ही लॉन्च किया है. वह जरूरतमंदो की मदद करते हैं और उन पर अपनी कार भी चढ़ाते हैं. उन पर हिट एंड रन और काले हिरण का केस चल रहा है और फिर भी खुलेआम घूम रहे हैं.

ये भी पढ़ें:बादाम या मूंगफली? सेहत के लिए अधिक फायदेमंद क्या है, जानिए किन लोगों को हो सकता है इससे नुकसान

एल्विश ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में मारी धांसू वाइल्डकार्ड एंट्री

एल्विश ने एक वीडियो में ये भी बताया था कि उन्हें 2019 में बिग बॉस का ऑफर मिला था, लेकिन ऑडिशन राउंड पास करने के बावजूद उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया. उन्होंने बताया था कि तब वह टिकटॉकर्स से भी संपर्क कर रहे थे. फिलहाल एल्विश ने अपने ही फैसले से यू टर्न लेते हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में धांसू वाइल्डकार्ड एंट्री मारी वर्तमान में वह सभी ‘बिग बॉस’ यूजर्स के चहेते बने हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital