मनोरंजन

मशहूर बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर रामोजी राव का 87 साल की उम्र में निधन

Ramoji Rao Death: मनोरंजन जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी है. मशहूर बिजनेसमैन रामोजी राव (Ramoji Rao) का निधन हो गया है. वह तेलुगू समाचार और मनोरंजन नेटवर्क ETV के प्रमुख और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक थे.

87 वर्षीय रामोजी राव का पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था और उन्होंने सुबह 4.50 बजे अंतिम सांस ली. पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता के पार्थिव शरीर को फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है.

रामोजी के निधन की खबर सुनने के बाद से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. इतना ही नहीं कई सेलेब्स और फैंस ने रामोजी राव के निधन पर दुख जताया है.

5 जून को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

रामोजी राव को हाई ब्लडप्रेशर और सांस फूलने की समस्या के बाद 5 जून को हैदराबाद के स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने रामोजी को बचाने की काफी कोशिश भी की. उनके हार्ट में स्टेंट लगाया गया था और उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर भी रखा गया था. इसके बावजूद  उनकी हालत बिगड़ती चली गई और आज सुबह उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. बता दें कि रामोजी राव ने कुछ साल पहले कोलन कैंसर से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी थी.

कौन थे रामोजी राव

रामोजी राव का जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश में हुआ था. वे एक बिजनेसमैन, मीडिया आंत्रप्रन्योर और फिल्म प्रोड्यूसर थे. साल 2016 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. वे एक किसान परिवार से थे और उन्होंने धीरे-धीरे अपना एक साम्राज्य स्थापित किया.

राव ने 1974 में एक प्रमुख तेलुगू भाषा के दैनिक समाचार पत्र Eenadu की शुरुआत की. उन्हें एक निर्माता के रूप में 50 फिल्मों और टेलीफिल्मों का समर्थन करने का श्रेय भी दिया जाता है।

इसके अलावा वह पत्नी रमा देवी के नाम से एक स्कूल भी चलाते थे. उषा किरण मूवीज के नाम से उनका प्रोडक्शन हाउस था. इसके अलावा हैदराबाद के पास ही रामोजी फिल्म सिटी के नाम से उनकी एक फिल्म सिटी भी थी जहां पर बड़े पैमाने पर शूटिंग होती है.

कई क्लासिक फिल्मों का निर्माण

बता दें कि रामोजी राव ने 1984 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक ड्रामा श्रीवारिकी प्रेमलेखा के साथ फिल्म निर्माण में कदम रखा था और मयूरी, प्रतिघातन, मौना पोरतम, नुव्वे कवली सहित कई क्लासिक फिल्मों का निर्माण किया था. निर्माता के रूप में उनकी आखिरी फिल्म ‘दगुदुमुथा दंडकोर’ थी, जो 2015 में रिलीज हुई थी.


ये भी पढ़ें: बार-बार ‘Ramayana’ नाम से फिल्म बनाने पर क्यों चिढ़ गईं टीवी पर मां सीता के रोल से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस Dipika Chikhlia

ये भी पढ़ें: Malaika Arora से ब्रेकअप रूमर्स के बीच Arjun Kapoor ने हाथ में लगी IV Drip के साथ शेयर की तस्वीर, जानें ऐसा क्या हुआ?


-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख रुपए में मिल रहा घर! हाथ से न निकल जाए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का खास-ऑफर

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA ने नरेला में…

28 minutes ago

सालों बाद सच आया सामने! सचिन, युवराज और गंभीर को क्यों छोड़नी पड़ी टीम? BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने खोला राज

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान…

31 minutes ago

‘ना पानी मिलेगा, ना आटा…!’ PAK में कंगाली के बीच नया संकट, भारत के इस फैसले से कांपी शहबाज की रूह

पाकिस्तान में आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान सिंधु नदी बेसिन में 22% पानी की…

45 minutes ago

सर्राफा बाजार में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत

सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

1 hour ago

‘सबका कल्याण हो’, नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के चरणों में पीएम मोदी ने टेका शीश, साझा किया खास भजन

Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां चंद्रघंटा की स्तुति…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

2 hours ago