मनोरंजन

सोनू सूद से स्ट्रॉ छीनते नजर आए मशहूर टिकटॉकर Khaby Lame, वायरल हो रहा वीडियो

Sonu Sood Video:  बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं. वह आए दिन अपनी मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसे देख कभी हंसी आती है.तो कभी इमोशनल हो जाते हैं. कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की बहुत मदद की और आज भी यह सिलसिला जारी है. सोनू उन अभिनेताओं में से हैं जिन्हें लोग रील नहीं रियल लाइफ हीरो मानते हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ जूस पी रहे हैं. परन्तु इस दौरान सोनू सूद को जूस नहीं मिल पाता है.

सोनू सूद ने दिखाई अपनी महानता, शख्स ने दिया उसका उल्टा जवाब, देखे वीडियो

वायरल वीडियो में सोनू सूद के साथ Khaby Lame भी मौजूद है, जिनके इंस्टाग्राम पर मिलियन फैंस है. वीडियो में सोनू सूद जग से Khaby Lame को जूस डालते हैं.इसके बाद सोनू सूद के पास थोड़ा सा जूस बचता है, जिसे वह अपने ग्लास में डालकर नलकी से पीने लगते हैं. फिर शख्स उनसे कुछ लेने लगते हैं तभी सोनू सूद मना कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है वह उनके ग्लास में अपना जूस डालने वाले हैं, पर ऐसा नहीं होता है. वह उनसे जूस पीने के लिए नलकी मांग रहे होते हैं. जिसे देख सोनू सूद हैरान हो जाते हैं, सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed ने जैकलीन, जाह्नवी और सारा अली खान ही नहीं, इस मामले में कई हसीनाओं को पीछे छोड़ा

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर Khaby Lame नामक अकाउंट ने शेयर किया है. वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा जब सोनू का स्ट्रॉ सुर्खियां चुराता है. वीडियोपर 3,563,760 लाइक्स आ चुके हैं, यूजर्स वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कृपया मेरे संतरे के रस को मत छुओ, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा गजब सोनू सूद और Khaby Lame दोनों जबरदस्त है. सभी यूजर्स इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

2 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

3 hours ago