मनोरंजन

FIFA World Cup Final: दीपिका-शाहरुख ही नहीं, साउथ के स्टार्स ने भी बिखेरा जलवा, फैंस हुए दीवाने

FIFA World Cup Final:  फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले के बाद अभी तक लोग जश्न में डूबे हुए है. फीका फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने जीत हासिल की थी. एक तरफ सभी फैंस इसका का जश्न मना रहे हैं तो दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान भी अपनी मूवी ‘पठान’ के प्रमोशन के सिलसिले में फीफा में पहुंचे हुए हैं. जहां एक्टर दीपिका पादुकोण ने लोगों से भरे लुसैल स्टेडियम में ‘फीफा विश्व कप ट्रॉफी’ का अनावरण किया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल हो रही हैं.

इस दौरान दीपिका पादुकोण ग्लैमरस ड्रेस में दिखाई दी. जिसको लोगों ने खूब पसंद किया. इस दौरान वो ढीली काली पैंट के साथ सफेद शर्ट पहनी थी और साथ ही उन्होंने टैन रंग के लैदर के ओवरकोट को टीमअप किया हुआ था. दीपिका अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सटल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने बालों को स्लीक बन में बनाकर सेट किया था.

– ये भी पढ़ें- Sargam Koushal Wins Mrs. World 2022: 21 साल का इंतजार खत्म, सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड 2022

दीपिका अपने ओवर ऑल  लुक में भीड़ से बिल्कुल जुदा नजर आईं. एक्ट्रेस के चेहरे की मुस्कुराहट उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है. उनकी ड्रेस को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने ट्विटर पर दीपिका की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- “देवियों और सज्जनों, फीफा विश्व कप फिनाले में रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिलजी के कवच में दीपिका ने किया ट्रॉफी का अनावरण” वहीं एक अन्य ने लिखा, “ओह माय गॉड क्वीन यहां है”.

बता दें कि कतर में 29 दिनों से चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 63 मैच खेले जा चुके हैं और अब दोहा के लुसैल स्टेडियम में फीफा अपने ग्रैंड फिनाले में है. आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मुकाबला है. ट्रॉफी का अनावरण करने के बाद दीपिका चीयर भी करती दिखाई दीं. बता दें कि अभिनेत्री की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एक्ट्रेस इस समय अपनी फिल्म का प्रचार कर रही हैं.

रणवीर सिंह, अर्जेंटीना बनाम फ्रांस फीफा विश्व कप फाइनल देखने के लिए अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शामिल हुए. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर कई सेल्फी और वीडियो पोस्ट किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

6 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

9 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

16 minutes ago

SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ ग्राहकों का डेटा? 3,897 रिकॉर्ड में मिली निजी जानकारी

SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…

30 minutes ago

‘हाथी के दांत दिखाने के और…’ 500 से ज्यादा हथियारों की पूजा के बाद राजा भैया का बयान हुआ VIRAL

Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया खास सुभाषित: बताया क्या है सच्चे साधु और कृतज्ञता का असली मतलब?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…

48 minutes ago