मनोरंजन

Fighter ने जीता दर्शकों का दिल, हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल

Fighter Box Office Collection Day 4: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं रिलीज होते ही फिल्म को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. जी हां ‘फाइटर’ की ओपनिंग बेहद शानदार रही. वीकेंड पर भी ‘फाइटर’ ने जबरदस्त कमाई की और रविवार को इस फिल्म ने इतिहास रच दिया. तो चलिए जानते हैं ‘फाइटर’ ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

फिल्म को देखने पहुंच रही भारी भीड़ (Fighter Box Office Collection Day 4)

ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ था. हर किसी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, ऐसे में दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. एरियल एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को देखने के लिए सिनेमागारों में भारी भीड़ पहुंच रही है.

200 करोड़ के करीब पहुंचने की उम्मीद?

फाइटर को वीकेंड पर काफी फायदा मिला है. इसी के साथ फिल्म ने चार दिनों में ही 100 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ ने रिलीज के पहले दिन 22.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग की थी. वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन की कमाई के शुरूआती आंकड़े आ गए हैं. मनोबला विजयबालन ने फाइटर के वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. चौथे दिन फिल्म के 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंचने की पूरी उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 17: Munawar Faruqui ने ट्रॉफी जीतने के बाद सलमान खान से कही यह बात, ऐसा रहा दोनों का रिएक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के चौथे दिन 28.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ ‘फाइटर’ का चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 118.00 करोड़ रूपए हो गया है.

Uma Sharma

Recent Posts

‘युवाओं के भविष्य और करियर को भी देखना होता है’, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में याचिका ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती…

1 minute ago

अब नहीं हो पाएगा CJP का प्रोटेस्ट? दिल्ली पुलिस ने बताए 3 कारण

CJP Protest Permission Denies: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन…

16 minutes ago

पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला

Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…

34 minutes ago

हूतियों से भी मार खाएगा पाकिस्तान…! सऊदी के एयरपोर्ट पर लगातार हमले, देखते रह गया तुर्किये

Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…

42 minutes ago

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

1 hour ago