देश

हनुमान ध्वज हटाकर तिरंगा फहराया तो ग्रामीणों ने किया विरोध, सीएम बोले- हम भी रामभक्त

Karnataka Hanuman Flag Row: कर्नाटक के मांड्या में स्थित केरागोडु गांव में रविवार को पुलिस ने 108 फीट ऊंचे ध्वज को हटा दिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों पंचायत से अनुमति लेकर ही हमने यह ध्वज फहराया था. हालांकि बाद में इसे लेकर लोगों ने कई शिकायतें दर्ज कराई थी. इसके बाद प्रशासन के आदेश पर रविवार को पुलिस ने भगवा ध्वज हटाने पहुंची.

यह भी पढ़ेंः ‘जनता चाहेगी तो सीएम भी बनेंगे…’ बेटे के डिप्टी सीएम बनने पर बोले पिता शकुनी चौधरी

पुलिस के ध्वज हटाने के दौरान पहले नाराज ग्रामीणों ने दुकानें बंद रखी इसके बाद पुलिस के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हो गए. ग्रामीणोें ने स्थानीय कांग्रेस विधायक रवि कुमार के पोस्टर तोड़ दिए. हंगामे के बाद शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. इसके बाद पुलिस ने हनुमान ध्वज हटाकर तिरंगा लगा दिया.

सीएम बोले- हम भी रामभक्त

मामले को सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि जहां तिरंगा फहराया जाता हो, वहां भगवा फहराना नियमों के खिलाफ है. ग्रामीणों ने तिरंगा लगाने की अनुमति ली थी लेकिन वहां धार्मिक ध्वज लगा दिया. हम भी रामभक्त हैं. हम मंदिर के पास धार्मिक ध्वज लगाने को तैयार हैं. सीएम ने मामले में लोगों को उग्र होता देख मामले में राजनीति की आशंका जताई है. उन्होंने कहा मुझे नहीं पता इसके पीछे कौन है?

वहीं मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की है. भाजपा नेता आर अशोक ने कहा कि धार्मिक ध्वज को ग्राम पंचायत की स्वीकृति के बाद फहराया गया था ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई समझ से परे है. इसे लेकर कर्नाटक के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः Delhi News: दिल्ली पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 200 कारें और करीब 250 दोपहिया वाहन जलकर राख

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago