Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bigg Boss 17: Munawar Faruqui ने ट्रॉफी जीतने के बाद सलमान खान से कही यह बात, ऐसा रहा दोनों का रिएक्शन

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का अंत हो चुका है और सलमान खान को अपने इस सीजन का विनर मिल गया है. मुनव्वर फारुकी भारी वोटों से जीतकर इस सीजन की ट्रॉफी अपने घर लेकर आए.

Bigg Boss 17 winner

बिग बॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी ने शेयर की पहली फोटो

Bigg Boss 17 Winner: कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 17’ में 17 कंटेस्टेंट्स में से एक मुनव्वर फारुकी ने बाजी मार ली है. ‘लॉक अप’ का पहला सीजन अपने नाम करने वाले मुनव्वर ने एक बार फिर से अपना जादू दिखाया है और बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस सीजन में टोटल 17 कंटेस्टेंट आए थे जिसमें से 5 को दर्शकों ने खूब सारे वोट्स देकर फाइनलिस्ट बनाया. हालांकि अंत में भारी वोटो के साथ मुनव्वर फारुकी इस सीजन के विनर बने और अपने घर 50 लाख की इनाम राशि के साथ-साथ एक चमचमाती कार में गए.

मुनव्व ने इस शख्स के साथ शेयर की पहली फोटो

बता दें कि मुनव्वर फारुकी 28 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे थे ऐसे में उन्हें शो कि तरफ से ट्रॉफी मिलना उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा था. बिग बॉस से विनर बनकर आने के बाद मुनव्वर फारुकी ने अपने घर के सफर और आयशा संग अपने विवाद पर तो बात की ही थी लेकिन साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुएं फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

इसी के साथ बिग बॉस 17 का विनर बनने के बाद मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर जिस शख्स के साथ पहली फोटो शेयर की वह थे सलमान खान. मुनव्वर फारुरी सलमान खान के साथ इस पोस्ट में बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए नजर आए.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 17 Finale: मुनव्वर, अंकिता हो सकते हैं टॉप-2 कंटेस्टेंट, जानिए आप कैसे देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले को लाइव?

ट्रॉफी डोंगरी आ ही गई-मुनव्वर फारुकी

मुनव्वर फारुकी जब बिग बॉस सीजन 17 में एंटर हुए थे, तभी उन्होंने इस बात का एलान कर दिया था कि सलमान खान के शो की ट्रॉफी ‘डोंगरी’ ही आएगी. अब हाल ही में बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी ने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कैप्शन में लिखा, “बहुत-बहुत शुक्रिया जनता.

आपके प्यार और सपोर्ट के लिए, आखिरकार ट्रॉफी डोंगरी आ ही गई. कॉमेडियन ने आगे लिखा- बड़े भाई सलमान खान सर को उनकी गाइडेंस के लिए स्पेशल थैंक्यू. सारी #munawarkijanta और #munawarkewarrior का दिल से शुक्रिया”. मुनव्वर फारुकी के इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाखों लाइक कर चुके हैं. साथ ही उनके फैंस कमेंट सेक्शन में जीत की बधाई भी दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest