मनोरंजन

First Copy 2 Teaser: आरिफ के कमबैक की कहानी लेकर वापस आ रहे मुनव्वर फारूकी, ‘फर्स्ट कॉपी 2’ का टीजर जारी

First Copy 2 Teaser: स्टैंडअप कमीडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की अपकमिंग वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है. सोमवार को मेकर्स ने सीरीज का टीजर जारी किया. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर टीजर जारी किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “कमबैक तो अब होगा, आरिफ नए चैप्टर के साथ आएगा. देखिए ‘फर्स्ट कॉपी’ के दूसरे सीजन का टीजर.”

36 सेकंड के टीजर में सीरीज के कलाकारों की झलक दिखाई गई है. इसकी शुरुआत मुनव्वर फारूकी के किरदार से होती है. इसमें रजा मुराद, मुनव्वर से कहते हैं, “देखो आरिफ, आसमान बहुत बड़ा है, लेकिन जहां तुम उड़ना चाहते हो, उसकी कीमत चुकानी पड़ती है.”

मुनव्वर कहते हैं, “मैं वहां का टिकट कटा रहा हूं जहां पर सारे बेईमान रहते हैं.” इसके बाद सीरीज के कलाकारों की झलक दिखाई जाती है. इसमें गुलशन ग्रोवर दोबारा वापसी करते दिख रहे हैं.

आरिफ के कमबैक की कहानी दिखाएगा सीज़न 2

‘फर्स्ट कॉपी’ के पहले सीजन में दिखाया गया था कि आरिफ का साम्राज्य बिखर गया था, लेकिन इस बार कहानी दिखाएगी कि आरिफ कैसे अपने पतन के बाद फिर से उठने की कोशिश करता है और इसके लिए क्या-क्या कुर्बानियां देता है. दर्शकों को आरिफ के संघर्ष और उसके नए पहलू की रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी.

सीरीज में मुनव्वर फारूकी के साथ क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, आशी सिंह, मेयांग चांग, इनाम उल हक और रजा मुराद जैसे कलाकार नजर आएंगे. नए सीजन में दर्शकों को नई कहानी, जबरदस्त ड्रामा और आरिफ के किरदार का एक अनदेखा अंदाज देखने को मिलेगा. यह सीरीज दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव होने की उम्मीद है.

फरहान पी. जम्मा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का प्रीमियर 20 जून को हुआ था और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.


ये भी पढ़ें: सलमान खान पाकिस्तान ने घोषित किया आतंकी, बलूचिस्तान पर दिये गए बयान पर शहबाज सरकार ने लिया फैसला


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

23 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

34 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

42 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

52 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

54 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 hour ago