मनोरंजन

पहले इन फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया काम, फिर बने इंटरनेशनल क्रिकेटर, भारत को बनाया World Cup Champion, क्या आपने पहचाना?

Superstar Cricketer Of Team India: अक्सर यह देखा गया है कि क्रिकेटर नाम कमाने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हैं. बहुत से भारतीय क्रिकेटरों ने बॉलीवुड और अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. जिसमें सुनील गावस्कर, इरफान पठान, सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह जैसे कई क्रिकेटरों ने बतौर एक्टर और गेस्ट फिल्मों में काम किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सुपरस्टार क्रिकेटर ऐसा भी है जिसने पहले एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और उसके बाद क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन है वो?

इस क्रिकेटर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया काम

जी हां, यह स्टार क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि युवराज सिंह है. इंटरनेशनल क्रिकेटर में डेब्यू करने के बाद स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने महज 11 साल की उम्र में फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था. युवराज सिंह को विश्व कप विजेता, कैंसर सर्वाइर और 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने के अलावा क्रिकेट दुनिया में कई कारनामों के लिए जाना जाता है. लेकिन बचपन में युवराज सिंह ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी.

इन दो पंजाबी फिल्मों में किया था काम

आपको बता दें कि युवराज सिंह ने बचपन में दो पंजाबी फिल्मों में काम किया था. जिसमें पहला नाम ‘मेहंदी सगना दी’ और दूसरा ‘पुत्त सरदार’ है. इन दोनों पंजाबी फिल्मों में युवराज सिंह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आए थे. फिल्म ‘मेहंदी सगना दी’ साल 1992 में आई थी उस समय युवराज सिंह की उम्र सिर्फ 11 साल ही थी. इस फिल्म में स्कूल की यूनिफॉर्म पहने हुए युवराज सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

ये भी पढ़ें: 44 साल पहले रिलीज कल्ट फिल्म ‘शान’ के विलेन ‘शाकाल’ के रोल के लिए पहली पसंद था ये एक्टर

युवराज के साथ पिता भी थे फिल्म में

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह काफी टैलेंटिड है. उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा वॉयसओवर आर्टिस्ट भी काम किया है. युवराज सिंह ने 2008 में आई एनिमेटिड फिल्म ‘जंबो’ में एक किरदार को अपनी आवाज दी थी. फिल्मों और एक्टिंग की दुनिया से युवराज का काफी पुराना नाता रहा है. युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी एक क्रिकेटर होने के साथ-साथ शानदार एक्टर भी है. योगराज सिंह ने भी कई पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है.

भारत को बनाया World Cup Champion

युवराज सिंह के छोट भाई भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं. युवराज सिंह का सगे भाई जोरावर सिंह और सौतेले भाई विक्टर योगराज सिंह दोनों ने ही अपने पिता की तरह एक्टिंग करियर को चुना है. हालांकि युवराज सिंह ने जब क्रिकेट को अपनी जिंदगी में चुना तो इसे ही पूरी लगन के साथ निभाया. बता दें कि युवराज सिंह भारत द्वारा जीते गए 2011 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ थे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

20 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

20 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

37 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

37 minutes ago