मनोरंजन

आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ ने 19 दिन से छोड़ा खाना-पानी, अस्पताल में हालत गंभीर

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) जो रोशन सिंह सोढ़ी (Roshan Sodhi) का किरदार निभा रहे हैं इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को अपनी गंभीर तबियत के बारे में जानकारी दी थी. अब उनकी करीबी दोस्त भक्ति सोनी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि गुरुचरण सिंह अस्पताल में क्यों भर्ती हुए हैं.

13 या 14 जनवरी तक जिंदा न रहने की बात…

दरअसल, भक्ति सोनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गुरुचरण पिछले 19 दिनों से न तो खाना खा रहे थे और न ही पानी पी रहे थे. इस वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई और वह बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने काम की तलाश की, लेकिन कोई काम नहीं मिला. अब वह संन्यास लेने के बारे में सोच रहे थे.

भक्ति ने यह भी बताया, “हमारी आखिरी बात में, उन्होंने मुझसे कहा था कि 13 या 14 जनवरी तक यह तय हो जाएगा कि वह इस दुनिया में हैं या नहीं. ये उनके शब्द थे. उनके माता-पिता उनकी सेहत को लेकर बहुत परेशान हैं, लेकिन गुरुचरण किसी की बात नहीं सुन रहे.”

बताया आखिर क्यों छोड़ा खाना-पानी

भक्ति सोनी ने मीडिया से बातचीत में यह भी खुलासा किया कि गुरुचरण पर लगभग 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है. हालांकि, उनके पिता के पास 55 करोड़ रुपये की संपत्ति है, लेकिन उस संपत्ति को लेकर एक विवाद चल रहा है क्योंकि किरायेदार संपत्ति खाली नहीं कर रहे. अगर यह मामला सुलझता है और संपत्ति बिकती है, तो वह अपना कर्ज चुका सकते हैं. लेकिन दुर्भाग्यवश, जब उन्हें सबसे ज्यादा मदद की जरूरत थी, तो उनका परिवार भी उनका साथ नहीं दे रहा है. केवल उनके कुछ दोस्त जिनमें एक दिल्ली में है उन्हें सपोर्ट दे रहे हैं.

शेयर किया था वीडियो

इस सप्ताह की शुरुआत में, गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए थे. इस वीडियो में उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जयंती के मौके पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं थी. हालांकि, उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का कारण स्पष्ट नहीं किया, लेकिन वीडियो में उन्होंने यह जरूर बताया कि हालात बहुत बिगड़ चुके थे. फिलहाल, उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब कैसी है Tiku Talsania की तबीयत? बेटी ने शेयर किया पिता का हेल्थ अपडेट, बोलीं-पापा अब काफी…

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

19 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

32 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

37 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago