Oscars 2024 Best Moments
Oscars 2024 Best Moments: ऑस्कर्स 2024 साल के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक रहा. 11 मार्च को हुए इस अवॉर्ड शो में फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ ने कई सारें अवॉर्ड्स अपने नाम किए. इतना ही नहीं एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर और किलियन मर्फी ने अपने पहले ऑस्कर अवॉर्ड जीते तो वहीं क्रिस्टोफर नोलन ने भी बेस्ट डायरेक्टर का पहला अवॉर्ड अपने नाम किया. इस 3 घंटे की सेरेमनी में कई सरप्राइज देखने को मिले. तो वहीं सेलेब्स ने अपनी स्पीच और परफॉरमेंस से दर्शकों को इमोशनल भी किए. ऐसे में आइए देखते हैं ऑस्कर्स 2024 के बेस्ट मोमेंट्स.
फिल्म जगत से सबसे सम्मानित पुरस्कार ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 की घोषणा के दौरान WWE रेसलर से एक्टर बने जॉन सीना ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख हर कोई हैरान रह हो गया था. अवार्ड प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर पहुंचे जॉन सीना बिल्कुल न्यूड थे, उनके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे. जॉन सीना (John Cena), स्टेज पर बेस्ट कॉस्टयूम के लिए ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान करने आए थे.
ऑस्कर्स 2024 का आगाज काफी बड़े सरप्राइज के साथ हुआ था. अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर एक्ट्रेस वेनेसा हजेंस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. रेड कारपेट पर वेनेसा हजेंस ब्लैक गाउन में काफी खूबसूरत लग रही है. उन्होंने इस ड्रेस में अपनी बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया और सभी को हैरान कर दिया.
ऑस्कर्स 2024 को कॉमेडियन और टीवी होस्ट जिमी किमेल ने होस्ट किया. ये चौथी बार था जब किमेल को ऑस्कर्स होस्ट करने का मौका मिला. हालांकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में भला-बुरा भी लिखा. उसके बाद किमेल ने ट्रम्प की बात का जवाब भी जबरदस्त तरीके से दिया, जो सोशल मीडिया पर हिट हो गया है. जिमी किमेल ने ट्रम्प की अनहिंगेड ट्रुथ सोशल पोस्ट का जवाब दिया, जिससे दर्शकों ने ट्रंप पर हँसना शुरू कर दिया और उन्हें राष्ट्रीय टेलीविजन पर शर्मिंदा किया. अगर आप इसे रीट्वीट करेंगे तो ट्रम्प को इससे नफरत होगी.
फिल्म बार्बी के अपने हिट गाने I’m Just Ken को एक्टर रायन गोसलिंग ने ऑस्कर्स 2024 के मंच पर परफॉर्म किया. इस दौरान उन्होंने अपनी ‘ला ला लैंड’ को-स्टार एमा स्टोन के साथ भी एक खास मोमेंट शेयर किया. ये परफॉरमेंस काफी दमदार था, जिसपर सभी गेस्ट और ऑडियंस झूमी.
हॉलीवुड के फेमस बैटमैन रहे माइकल कीटन भी ऑस्कर्स 2024 में पहुंचे थे. सेरेमनी के दौरान बैटमैन फिल्मों में पेंगविन और मिस्टर फ्रिज का रोल निभाने वाले एक्टर Arnold Schwarzenegger और Danny DeVito मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट करने पहुंचे. इस दौरान दोनों ने माइकल कीटन के साथ मजाक किया, जो ऑस्कर के इतिहास का हिस्सा बन गया है.
फिल्म एनाटमी ऑफ अ फॉल में स्नूप का किरदार निभाने वाले डॉग मेसी भी ऑस्कर्स 2024 में पहुंचे थे. फैंस मेसी द डॉग को देखकर बेहद खुश थे. होस्ट जिमी किमेल ने सेरेमनी में मेसी को इंट्रोड्यूस किया. साथ ही मेसी को ताली बजाते भी देखा गया.
फिल्म द होल्डओवर्स के लिए एक्ट्रेस Da’Vine Joy Randolph ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड जीता. ये Da’Vine का पहला ऑस्कर अवॉर्ड था, जिसे पाकर वो अपने इमोशन्स को रोक नही. पाईं. Da’Vine ने कहा कि उन्होंने अपने करियर उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि वो इतने बड़े मंच पर पहुंच पाएंगी. अपने मुश्किलों को याद करते हुए Da’Vine ने कहा कि “जब मैं उस कक्षा में अकेली अश्वेत लड़की थी, जब आपने मुझे देखा था और आपने मुझसे कहा था कि मैं बहुत अकेली हो चुकी हूँ, जिसकी वजह से उन्हें बुरा महसूस होता था. उन्होंने हमेशा अलग बनने की कोशिश की, लेकिन अब उन्हें समझ आ गया है कि वो जैसी हैं अच्छी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…