देश

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों में खालिस्तान गैंगस्टर लिंक मामले में NIA ने छापेमारी की

NIA raid in Khalistan Gangster Link Case: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने खालिस्तान गैंगस्टर लिंक मामले में पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में राज्यों में छापेमारी कर रही है. जांच एजेंसी पंजाब के मोगा में कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस छापेमारी में गैंगस्टर और आतंकियों के बीच नेक्सस की छानबीन की जा रही है. NIA के साथ मोगा पुलिस भी मौजूद. मोगा के हलका निहाल सिंह वाला के गांव बिलासपुर में में NIA की टीम जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-Dwarka Expressway के उद्घाटन से पहले PM मोदी के रोड शो में उमड़े लोग, इतनी परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

बता दें कि, पंजाब के मोगा में एनआईए ने सुबह 4 बजे ही दबिश दे दी थी. इसके बाद हड़कंप मच गया था. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि, एजेंसी की तीन टीम मोगा जिले के आधा दर्जन गांव में पहुंची है और लगातार छापेमारी जारी है. इससे पहले सितंबर 2023 में भी NIA ने गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था और इसी को लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली NCR,उत्तराखंड के साथ ही यूपी के करीब 51 ठिकानों पर जांच एजेंसी ने छापेमारी की थी. बता दें कि, तब NIA ने आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग्स डीलर्स के बीच सांठगांठ से जुड़े 3 केस में ये बड़ी कार्रवाई की थी.

बता दें कि सितंबर 2023 में जो छापेमारी की गई थी, उस दौरान एनआईए की टीम ने राजस्थान के 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली-NCR और यूपी में 1-1 जगहों पर छापेमारी की थी लेकिन सबसे अधिक पंजाब के 30 ठिकानों पर पहुंची थी. NIA सूत्रों की मानें तो, विदेशों में बैठे खालिस्तानी और गैंगस्टर भारत मे ग्राउंड वर्कर को हवाला चैनल से ड्रग्स और हथियार के लिए फंडिंग कर रहे हैं. तो वहीं एनआईए गैंगस्टर-खालिस्तानियों की इसी फंडिंग चेन को नेस्तानाबूत करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago