मनोरंजन

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचते हैं सलमान से लेकर शाहरुख तक, जानिए कौन है यह शख्स, जिनके यहां लगता है सितारों का जमावड़ा

Baba Siddique Party: रमजान के पाक महीने में हर साल बाबा सिद्दीकी के इफ्तार पार्टी की चर्चा होती है. इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर तमाम अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गज शिरकत करते हैं. बॉलीवुड से लेकर टेलिविजन इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे उनकी इस पार्टी में दिखते हैं. जहां सोशल मीडिया में भी उनकी पार्टी से जुड़े फोटो पर खूब चर्चा होती है. वहीं सलमान खान से लेकर संजय दत्त जैसे कई सितारे इस पार्टी की शान बढ़ाते हैं. ऐसे में लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर कौन हैं बाबा सिद्दीकी? आइए हम आपको बताते हैं इनके बारे में.

तो बाबा सिद्दकी करते हैं यह काम

अगर आप सोच रहे हैं कि बाबा सिद्दीकी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कोई एक्टर, डायरेक्टर या बड़े निर्माता हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. वे तो मुंबई के एक राजनेता हैं. जोकि कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं. आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा पश्चिम सीट से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं.

क्यों पहुंचते हैं बाबा सिद्दीकी की पार्टी में सेलेब्रिटी

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी मुंबई की सबसे फेमस और सबसे बड़ी पार्टियों में से एक मानी जाती है. हर साल बाबा रमजान के पाक महीने में इफ्तार पार्टी करते हैं, जिसमें बॉलीवुड के तमात सितारे शिरकत करते हैं. दरअसल इन फिल्मी सितारों के इनकी इफ्तार पार्टी में पहुंचने का कारण यह है कि बाबा सिद्दीकी के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हैं. कइयों के साथ तो उनकी वर्षों पुरानी गहरी दोस्ती है. यही कारण है कि सलमान और शाहरुख खान जैसे सितारे उनकी पार्टी की शोभा बढ़ाते हैं.

इसे भी पढ़ें: Uorfi Javed Health: उर्फी जावेद की बिगड़ी तबीयत, होठों का हुआ ऐसा हाल, शेयर की सेल्फी

सलमान से लेकर संजय दत्त तक

बीती रात भी बाबा सिद्द्की ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें बॉलीवुड के जाने माने सितारे सलमान खान, प्रीति जिंटा, पूजा हेगड़े, संजय दत्त, शहनाज गिल, रितेश-जेनेलिया, सलीम खान और रश्मि देसाई जैसे कई नामी कलाकार शामिल हुए थे. इस पार्टी में सलमान खान को पठानी लुक में देखा गया था. उन्होंने काले कुर्ते के साथ पठानी सलवार पहनी हुई थी.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

16 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

44 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

52 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago