देश

UP News: सपा नेता गुलशन यादव पर छेड़खानी और लूट का केस दर्ज, राजा भैया के खिलाफ लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

Gulshan Yadav: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के बीच सपा नेता गुलशन यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के प्रतिद्वंद्वी गुलशन यादव सहित छह लोगों के खिलाफ सोमवार को छेड़छाड़, लूट और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. गुलशन यादव के खिलाफ यह मुकदमा पड़ोस में रहने वाली महिला ने लगाए हैं.

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा के मुताबिक, कुंडा कोतवाली क्षेत्र के कबडियागंज निवासी काजल सिंह नामक महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि 16 अप्रैल की शाम को पड़ोसी गुलशन यादव पांच लोगों के साथ उसके घर आए और अपने मकान की पानी की टंकी खोले जाने को लेकर सवाल किया.

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि घटना के दौरान यादव और उसके साथियों ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उसे घर से बाहर घसीट कर मारा पीटा. इसके अलावा उसके पति राजेंद्र सिंह की जेब से एक हजार रुपये निकाल लिए और धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे.

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने बताया कि महिला की तहरीर पर गुलशन यादव समेत छह लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़, लूट और मारपीट के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि गुलशन यादव कभी राजा भैया के करीबी लोगों में थे लेकिन हाल के वर्षों में दोनों के बीच प्रतिद्वंदिता उत्पन्न हो गई. गुलशन यादव ने वर्ष 2022 में राजा भैया के खिलाफ कुंडा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: अतीक अहमद से नाम जुड़ने पर कटा नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा का टिकट? माफिया की बहन ने लगाया था 5 करोड़ उधार नहीं लौटाने का आरोप

सीमा यादव को सपा ने दिया है टिकट

बता दें कि गुलशन यादव की पत्नी सीमा यादव कुंडा नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष हैं और एक बार फिर समाजवादी पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है. इस बीच, गुलशन यादव पर मुकदमा दर्ज होने से चुनाव का माहौल गर्म हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

29 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

30 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

45 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago