Ganesh Chaturthi 2023
Ganesh Chaturthi 2023: हर साल की पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी घूम-धाम से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड में भी गणपति उत्सव की अलग ही धूम देखने को मिल रही है. वहीं बीती रात मुकेश मुकेश अंबानी के घर हुए गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जिसमें बॉलीवुड की कई हसीनाएं एक से बढ़कर एक लुक में नजर आईं. यहां देखिए कियारा आडवाणी से लेकर मौनी रॉय का जबरदस्त अंदाज.
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंचीं। शादी के बाद ये कियारा की पहली गणेश चतुर्थी है। इस दौरान कियारा ने डयंती रेड्डी के कलेक्शन की सिल्क की जरी की कढ़ाई वाली साड़ी पहनी थी। जिसकी कीमत 1, 84,900 रुपए है।
बॉलीवुड की फिट और फाइन एक्ट्रेस दिशा पाटनी बीती रात गणेश सेलिब्रेशन में बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही थी। उन्होंने साड़ी के साथ काफी बोल्ड ब्रालेट ब्लाउज पहना था जिसमें वो अपनी टोन्ड बॉडी को जमकर फ्लॉन्ट कर रही थीं.
आथिया शेट्टी ने अपने स्टाइल में लाल रंग को सबसे खूबसूरत जगह दी. इस रंग में वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं. साड़ी पर एक काम्प्लेक्स डिज़ाइन बनाते हुए सोने के धागों से सजी साड़ी को आथिया ने कोल्ड-शोल्डर सोने के ब्लाउज के साथ जोड़ा, जिसमें वे सबसे अलग और बेहद प्यारी लग रही थीं.
अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर मौनी रॉय ने सुनहरे डिजाइनों से सजी शानदार मैजेंटा साड़ी में सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. उन्होंने इस खूबसूरत साड़ी को मैचिंग गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिससे उनके पहनावे में ग्लैमर का तड़का लग गया. अपने लुक को पूरा करने के लिए मौनी ने पारंपरिक ज्वैलरी को चुना, जिसमें स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ चोकर और नेकलेस भी शामिल था.
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…