यूटिलिटी

PM मोदी के WhatsApp चैनल पर हुए 1 मिलियन फॉलोवर्स, एक दिन पहले ही किया था लॉन्च

PM Modi WhatsApp Channel: पीएम नरेन्द्र मोदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के एक दिन के भीतर ही एक मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हो गए हैं. पीएम मोदी मंगलवार को व्हाट्सएप चैनल से जुड़े थे. वहीं बुधवार को पीएम मोदी के फॉलोवर्स की संख्या 1 मिलियन के पार पहुंच गई है.

एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने लॉन्च किया था अपना चैनल

आम जनता से जुड़ने के क्रम में प्रधानमंत्री इस सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच से जुड़े हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “व्हाट्सएप कम्युनिटी में शामिल होकर रोमांचित हूं. यह निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम है. यहां जुड़े रहें! यहां नए संसद भवन से एक तस्वीर है.” इसके साथ पीएम मोदी ने अपने व्हाट्सएप चैनल का लिंक भी शेयर किया था.

कैसे करें पीएम मोदी को फॉलो?

पीएम मोदी से व्हाट्सएप पर जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप को अपडेट करना होगा. अगर आपके व्हाट्सएप पर चैनल फीचर नहीं है, तो उसे अपडेट करें. इसके बाद आपको व्हाट्सएप ओपन करना होगा. तब आप देखेंगे कि Status की जगह अब आपको Update का ऑप्शन नजर आएगा.

ये भी पढ़ें: दिनभर बहस के बाद ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ लोकसभा से पास, पक्ष में पड़े 454 वोट

ब्रॉडकास्ट की तरह रिसीव होंगे मैसेज

यहां क्लिक करने के बाद आपको चैनल्स नजर आने लगेंगे. इसके बाद Find Channels के ऑप्शन पर क्लिक करके और Narendra Modi सर्च करना होगा. ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर PM मोदी का चैनल आ जाएगा, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं. पीएम मोदी के चैनल को फॉलो करने के लिए आपको + बटन को टैप करना होगा. किसी चैनल से जुड़ने के बाद आप उस चैनल से जुड़े अपडेट्स हासिल कर सकते हैं. एडमिन द्वारा किए गए मैसेज आपको ब्रॉडकास्ट की तरह मिलेंगे.

आपको अगर ये फीचर नहीं नजर आ रहा है तो कुछ दिन इंतजार कर लें. कुछ दिनों के बाद कंपनी की तरफ से आपके व्हाट्सएप पर भी ये सुविधा उपलब्ध हो जाएगी. दरअसल, कंपनी ने पिछले हफ्ते ही ये फीचर रोलआउट किया है, तो सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लग रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago