Govinda Controversy: बॉलीवुड के ‘नंबर 1’ अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा पारिवारिक मनमुटाव अब खुलकर मीडिया के सामने आ गया है. एयरपोर्ट पर को-स्टार के साथ दिखने के बाद शुरू हुए इस विवाद पर अब गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का घरेलू झगड़ा मीडिया में आ गया है. को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकर को लेकर सुनीता द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए गोविंदा ने कहा कि उनकी पत्नी उन्हें बदनाम करने और उनका करियर खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. गोविंदा ने सुनीता को नए कलाकारों को जलील न करने और शांत रहने की सलाह दी.
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का घरेलू झगड़ा अब पब्लिक हो चुका है. विवाद तब शुरू हुआ जब एक्टर अपनी आने वाली फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए. इसके बाद सुनीता ने मीडिया में खुलकर अपने पति और एक्ट्रेस के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी.
काफी समय तक खामोश रहने के बाद आखिरकार गोविंदा का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने पत्नी पर पलटवार करते हुए कहा कि सुनीता उन्हें लोगों की नजरों में गिराने और उनके काम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं. गोविंदा के मुताबिक, वे अपनी नई फिल्म पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन सुनीता उनके काम में बेवजह दखल दे रही हैं.
एक्टर ने अपनी हीरोइन कोमल रानी का बचाव करते हुए सुनीता को मर्यादा में रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि किसी भी संघर्षरत या गरीब परिवार से आने वाले कलाकार को इस तरह जलील नहीं करना चाहिए. गोविंदा ने यह भी याद दिलाया कि बॉलीवुड में बड़े एक्टर्स हमेशा युवा अभिनेत्रियों के साथ काम करते आए हैं, इसलिए इस बात का बतंगड़ बनाना गलत है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…