Vijay Trisha Relationship: तमिल सिने स्टार एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन स्वतंत्रता दिवस पर हुए आधिकारिक कार्यक्रम में उपस्थित होने के कारण सुर्खियों में आ गए. चेन्नई में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तृषा थलपति विजय के माता-पिता के साथ पहली पंक्ति में बैठीं दिखीं. उनकी मौजूदगी ने विजय के फैंस और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
विजय के माता-पिता के साथ बैठीं तृषा कृष्णन का वीडियो सामने आने पर विजय-तृषा दोनों के रिश्ते की खबरें फिर से आने लगीं. यह घटना विजय की पत्नी संगीता द्वारा तलाक की याचिका वापस लेने के बाद की है. तृषा समारोह में अपनी मां उमा कृष्णन के साथ पहुंची थीं. कार्यक्रम के दौरान वह विजय के माता-पिता के साथ बैठी दिखाई दीं.
तृषा की मौजूदगी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया (Trisha Krishnan)
चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विजय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस आधिकारिक कार्यक्रम की पहली पंक्ति में अभिनेत्री तृषा कृष्णन पारंपरिक अंदाज में नजर आईं. पीले रंग की साड़ी और बालों में गजरा लगाए तृषा की मौजूदगी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया.
रिश्ते की अटकलों को फिर बल मिल गया (Vijay Parents Bonding)
समारोह के दौरान तृषा न केवल पहली पंक्ति में बैठी थीं, बल्कि उन्हें विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर और मां शोभा चंद्रशेखर के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में तृषा की विजय के माता-पिता के साथ खास बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है, जिससे उनके रिश्ते की अटकलों को फिर बल मिल गया है.
#Trisha joins the Independence Day celebrations in #Tamil Nadu, attending the grand parade alongside #CMVijays parents.#JustIn #TamilCinema #Wizkid pic.twitter.com/FDQ4OacRUU
— anisha.m 🦇 (@anisha13_m13) August 15, 2026
पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस ली (Tamil Cinema)
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में विजय की पत्नी संगीता स्वर्नालिंगम ने पारिवारिक अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ली है. संगीता ने शादी के 25 से अधिक वर्षों बाद किसी अन्य महिला से संबंध के आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की थी, जिसे चेंगल्पट्टू फैमिली कोर्ट ने केस बंद करते हुए स्वीकार कर लिया.
यह भी पढ़ें-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन किया इतना कलेक्शन
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



