संत नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी भक्ति से प्रेरित हिंदी फीचर फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है. 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसी बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया ए. नागर ने नई दिल्ली में बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से खास मुलाकात की.
13 अगस्त को हुई इस मुलाकात के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि श्रद्धा, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के ताने-बाने पर बुनी गई यह कहानी आज की पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम कर रही है.
‘स्वयंभू मीडिया नेटवर्क’ के बैनर तले बनी यह फिल्म कैंची धाम वाले नीम करोली बाबा के जीवन, उनके चमत्कारों और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अगाध भक्ति पर आधारित है. फिल्म में 10 मूल भक्ति गीत और संकीर्तन शामिल हैं, जो दर्शकों को सीधे बाबा के आश्रम और उनकी भक्ति के माहौल से जोड़ते हैं.
दुनिया की सबसे कम उम्र की फीचर फिल्म प्रोड्यूसरों में शुमार अनुप्रिया ए. नागर ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है. वह यूके के ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ को भी संबोधित कर चुकी हैं.
फिल्म निर्माण से पहले अनुप्रिया ने नीम करोली बाबा को करीब से जानने वाले लोगों और उनके परिवारों से सीधे मिलकर काफी रिसर्च की. उन्होंने शूटिंग शुरू करने से पहले लगातार 43 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था. अपनी इस यात्रा पर बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा, ‘मैंने इस कहानी को नहीं चुना, बल्कि इस कहानी ने मुझे चुना है. लाखों लोगों में से मुझे यह मौका मिला कि मैं बाबा की पावन गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचा सकूं.’
यह भी पढ़ें: पीली साड़ी में एंट्री, सास-ससुर संग गपशप और फिर विजय को सल्यूट… तृषा के इस अंदाज ने उड़ाए इंटरनेट के होश; देखें VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
AAJ Sone Ka Bhaw Kya Hai: साल 2028 तक सोना एक बार फिर नया इतिहास…
मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…