Bharat Express DD Free Dish

‘पति, पत्नी और वो…सुनीता के संगीन आरोपों पर भड़के गोविंदा; बोले- ‘मेरा करियर बर्बाद करने पर तुली हैं मेरी बीवी’

Govinda Controversy: गोविंदा और सुनीता आहूजा का पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक हो गया है. एयरपोर्ट पर को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकर के साथ दिखने के बाद सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने तीखा जवाब दिया है.

Govinda Sunita Dispute

Govinda Controversy: बॉलीवुड के ‘नंबर 1’ अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा पारिवारिक मनमुटाव अब खुलकर मीडिया के सामने आ गया है. एयरपोर्ट पर को-स्टार के साथ दिखने के बाद शुरू हुए इस विवाद पर अब गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का घरेलू झगड़ा मीडिया में आ गया है. को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकर को लेकर सुनीता द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए गोविंदा ने कहा कि उनकी पत्नी उन्हें बदनाम करने और उनका करियर खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. गोविंदा ने सुनीता को नए कलाकारों को जलील न करने और शांत रहने की सलाह दी.

सार्वजनिक हुआ पारिवारिक विवाद (Komal Rani Swarnakar)

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का घरेलू झगड़ा अब पब्लिक हो चुका है. विवाद तब शुरू हुआ जब एक्टर अपनी आने वाली फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए. इसके बाद सुनीता ने मीडिया में खुलकर अपने पति और एक्ट्रेस के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी.

गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी (Govinda Sunita Dispute)

काफी समय तक खामोश रहने के बाद आखिरकार गोविंदा का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने पत्नी पर पलटवार करते हुए कहा कि सुनीता उन्हें लोगों की नजरों में गिराने और उनके काम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं. गोविंदा के मुताबिक, वे अपनी नई फिल्म पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन सुनीता उनके काम में बेवजह दखल दे रही हैं.

को-स्टार का किया बचाव (Bollywood News Hindi)

एक्टर ने अपनी हीरोइन कोमल रानी का बचाव करते हुए सुनीता को मर्यादा में रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि किसी भी संघर्षरत या गरीब परिवार से आने वाले कलाकार को इस तरह जलील नहीं करना चाहिए. गोविंदा ने यह भी याद दिलाया कि बॉलीवुड में बड़े एक्टर्स हमेशा युवा अभिनेत्रियों के साथ काम करते आए हैं, इसलिए इस बात का बतंगड़ बनाना गलत है.

यह भी पढ़ें-पीली साड़ी में एंट्री, सास-ससुर संग गपशप और फिर विजय को सल्यूट… तृषा के इस अंदाज ने उड़ाए इंटरनेट के होश; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read