बॉलीवुड में इन दिनों रिलीज डेट्स को लेकर काफी उठा-पटक मची है. जहां एक तरफ फैंस वरुण धवन की अगली बड़ी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं अब मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया है. निर्देशक डेविड धवन की इस रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा को अब पुरानी तारीख पर रिलीज नहीं किया जाएगा. आखिर ऐसा क्या हुआ कि मेकर्स को अपनी तैयारी पूरी होने के बावजूद फिल्म की तारीख बदलनी पड़ी? आइए, इसकी इनसाइड स्टोरी समझते हैं.
डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी जब भी साथ आती है, बॉक्स ऑफिस पर धमाल पक्का होता है. इस फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं. पहले यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. अब यह फिल्म 5 जून की जगह 12 जून 2026 को दर्शकों के सामने होगी.
सिनेमाई गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि यह तारीख बदलने के पीछे का असली कारण यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) है. पहले ‘टॉक्सिक’ मार्च में आने वाली थी, लेकिन ग्लोबल हालात और अन्य कारणों से इसकी तारीख बढ़कर 4 जून हो गई है.
अब आप खुद सोचिए, अगर वरुण की फिल्म 5 जून को आती और यश की ‘टॉक्सिक’ 4 जून को, तो बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त घमासान मच जाता. जाहिर है, मेकर्स अपनी फिल्म को किसी भी बड़े टकराव से बचाना चाहते थे ताकि दर्शकों का ध्यान पूरी तरह फिल्म पर रहे. हालांकि, मेकर्स की तरफ से आधिकारिक बयान में इसे ‘मौजूदा स्थितियों’ का नाम दिया गया है, लेकिन बाजार के जानकारों का मानना है कि यह फैसला किसी बड़े क्लैश से बचने के लिए ही लिया गया है.
निर्माताओं ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने बहुत सोच-समझकर यह फैसला लिया है. उनका मानना है कि फिल्म को सही माहौल में रिलीज करना बेहद जरूरी है. बयान में उन्होंने साफ कहा, “हमने महीनों पहले 5 जून का ऐलान किया था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए रिलीज को आगे बढ़ाना ही सबसे समझदारी भरा कदम लगा.”
ये भी पढ़ें: क्या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बनेगी साल की सबसे बड़ी फिल्म? पेड प्रीव्यू में रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग देख उड़े सबके होश!
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…