UP Crime News: लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में सोमवार (9 मार्च) देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर के अंदर मां और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसेंडी कस्बे में रहने वाली एक महिला अपने दिव्यांग बेटे के साथ घर में रहती थी. सोमवार देर शाम अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और दोनों को निशाना बनाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या कर दी, जबकि उसके दिव्यांग बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. वहीं घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से अहम सुराग जुटाने में लगी हुई है.
पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके. शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. इस दोहरे हत्याकांड के बाद सिसेंडी समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अमरोहा में पुलिस और गो तस्करों के बीच हुई भीषण मुठभेड़, गोली लगने से SHO घायल; एक तस्कर गिरफ्तार
इस मामले में साउथ लखनऊ के एसडीसीपी रल्लापल्ली वसंत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और फोरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…