Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सिनेमाघरों में गूंज रही नीम करोली बाबा की महिमा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने नई दिल्ली में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नीम करोली बाबा पर बनी इस फिल्म की खूब तारीफ की.

Hanuman Ansh Producer Anupriya Nagar Meets Bageshwar Dham Dhirendra Shastri

संत नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी भक्ति से प्रेरित हिंदी फीचर फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है. 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसी बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया ए. नागर ने नई दिल्ली में बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से खास मुलाकात की.

बागेश्वर बाबा ने की फिल्म की तारीफ

13 अगस्त को हुई इस मुलाकात के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि श्रद्धा, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के ताने-बाने पर बुनी गई यह कहानी आज की पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम कर रही है.

नीम करोली बाबा और हनुमान जी की अटूट भक्ति

‘स्वयंभू मीडिया नेटवर्क’ के बैनर तले बनी यह फिल्म कैंची धाम वाले नीम करोली बाबा के जीवन, उनके चमत्कारों और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अगाध भक्ति पर आधारित है. फिल्म में 10 मूल भक्ति गीत और संकीर्तन शामिल हैं, जो दर्शकों को सीधे बाबा के आश्रम और उनकी भक्ति के माहौल से जोड़ते हैं.

अर्थशास्त्री से फिल्म निर्माता कैसे बनीं अनुप्रिया

दुनिया की सबसे कम उम्र की फीचर फिल्म प्रोड्यूसरों में शुमार अनुप्रिया ए. नागर ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है. वह यूके के ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ को भी संबोधित कर चुकी हैं.

फिल्म निर्माण से पहले अनुप्रिया ने नीम करोली बाबा को करीब से जानने वाले लोगों और उनके परिवारों से सीधे मिलकर काफी रिसर्च की. उन्होंने शूटिंग शुरू करने से पहले लगातार 43 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था. अपनी इस यात्रा पर बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा, ‘मैंने इस कहानी को नहीं चुना, बल्कि इस कहानी ने मुझे चुना है. लाखों लोगों में से मुझे यह मौका मिला कि मैं बाबा की पावन गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचा सकूं.’

यह भी पढ़ें: पीली साड़ी में एंट्री, सास-ससुर संग गपशप और फिर विजय को सल्यूट… तृषा के इस अंदाज ने उड़ाए इंटरनेट के होश; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital