Heartbreak Insurance Fund: दिल टूटने पर अक्सर लोग निराश और हताश हो जाते हैं. दुनिया मे कोई भी हो प्यार में धोखा खाना कोई नई बात नहीं है. लेकिन अगर धोखा मिलने पर पैसे मिलें तो वह एक चौंकाने वाली बात है. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक ब्रेकअप की स्टोरी वायरल हो रही है. दरअसल, प्रतीक आर्यन नाम के एक लड़के का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. प्रतीक ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उसे गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने पर 25 हजार रुपये मिले हैं. लड़के का कहना है कि ‘हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड’ (Heartbreak Insurance Fund) के तहत उसको यह राशि मिली है, क्योंकि उसकी ग्रर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दिया. अब प्रतीक के इस ट्वीट पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
प्रतीक ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अपने पोस्ट में लिखा है कि उसका एक लड़की पर दिल आ गया था और फिर दोनों रिलेशन में आ गए थे. अपनी प्रेम कहानी शुरू करने के बीच उसने और गर्लफ्रेंड ने तय किया था कि वह दोनों हर महीने 500 रुपये एक ज्वॉइंट अकाउंट में जमा करेंगे. दोनों ने यह समझौता इसलिए किया था कि जिससे कल को दोनों में से जो धोखा खाएगा, उसे हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड की पूरी राशि दे दी जाएगी. प्रतीक को 25 हजार रुपये इसी फंड से मिले हैं. उसे ‘हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड’ के रूप में 25 हजार रुपये भी मिल गए है.
ये भी पढ़ें:- Zwigato Online Leak: कपिल शर्मा को बड़ा झटका, रिलीज के पहले ही दिन ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘ज्विगेटो’
प्रतीक ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है कि रिलेशनशिप्स में ‘हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड’ में निवेश बाजार और रिलेशनशिप लॉयल्टी रिस्क के अधीन है. प्यार से जुड़े सभी कमिटमेंट सोच-समझकर करें.
इस ट्वीट को अभी तक 12 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. हजारों लोग इस ट्वीट अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर्स ने कहा, ‘भाई इस स्कीम के बारे में जानकर खुशी हुई. धोखा देने वाली लड़की एक बार तो जरूर सोचेंगी.”
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…