मनोरंजन

आखिरकार खत्म हुआ इंतजार! ‘House Of The Dragon’ सीजन 2 की आ गई रिलीज डेट

‘House Of The Dragon’ Season 2 Release Date: हॉलीवुड सिनेमा की ऐसी कई फिल्में हैं जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. ऐसी एक फिल्म है ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ जिसका पहला सीजन 2022 में रिलीज हुआ था, जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला, जिसके बाद फैंस काफी लंबे समय से इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब हाउस ऑफ द ड्रैगन का दूसरा सीजन रिलीज होने के लिए तैयार है. मेकर्स ने सीजन 2 डेट रिलीज कर कर दी है.

जून में रिलीज होगा दूसरा सीजन

जे.बी. पेरेटे, वार्नर ब्रदर्स के डिस्कवरी स्ट्रीमिंग और गेमिंग प्रमुख, ने आखिरकार खुलासा कर दिया है, हालांकि उन्होंने सटीक प्रीमियर डेट को फिलहाल गुप्त रखा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाउस ऑफ़ द ड्रैगन सीज़न 2 की रिलीज़ डेट जून 2024 में पक्की हो गई है. सीरीज में एम्मा डी’आर्सी, मैट स्मिथ, राइस इफांस, ओलिविया कुक समेत हॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आने वाले हैं.

ये कलाकार करेंगे कम बैक

इसको लेकर सीरीज के डायरेक्टर क्लेयर किल्नर (Claire Kilner) ने कहा, ‘आठ अद्भुत एपिसोड, जिनमें बहुत कुछ होने वाला है और कभी-कभी हमें उन्हें एक घंटे तक सीमित करने में परेशानी होती है’. बात दें ‘हाउस ऑफ ड्रैगन’ के दूसरे सीजन में हैरी कोलेट, बेथनी एंटोनिया, फोएबे कैंपबेल, फिया सबन, जेफरसन हॉल और मैथ्यू नीधा एक बार फिर नजर आने वाले हैं. इनके अलावा मैट स्मिथ, ओलिविया कुक, टॉम ग्लिन-कार्नी, इवान मिशेल, बेथनी एंटोनिया, फोएबे कैंपबेल, फिया सबन और जेफरसन हॉल नजर आने वाले हैं.

हाउस ऑफ ड्रैगन’ सीजन में कितने एपिसोड होंगे?

मिली जानकारी के अनुसार, ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ की प्रोडक्शन अप्रैल 2023 में ही शुरू गई थी. ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ के पहले सीजन में टोटल 10 एपिसोड थे. वहीं, खबर है कि सीजन 2 में सिर्फ आठ एपिसोड ही होने वाले हैं.

जानिए हाउस ऑफ द ड्रैगन के बारे में

वहीं इन सबके बीच बता दें कि, यह शो जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की 2018 की किताब ‘फायर एंड ब्लड’ पर आधारित है, और यह ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की घटनाओं से दो शताब्दी पहले की है. इसमें खूनी ‘डांस ऑफ द ड्रेगन’ का वर्णन किया गया है, जो उत्तराधिकार का संघर्ष था जो अंततः हाउस टार्गैरियन के पतन का कारण बना. बता दें कि, सीज़न 2 के कलाकारों में मैट स्मिथ, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, ईव बेस्ट, इवान मिशेल, टॉम ग्लिन-कार्नी, सोनोया मिज़ुनो, स्टीव टूसेंट, फैबियन फ्रैंकल और राइस इफांस शामिल हैं. हैरी कोलेट, बेथनी एंटोनिया, फोएबे कैंपबेल, फिया सबन, जेफरसन हॉल और मैथ्यू नीधा अतिरिक्त वापसी करने वाले कलाकार हैं.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago