Pathaan or Tiger: पठान में शाहरुख खान के किरदार को काफी पसंद किया गया. फिल्म भी सुपर हिट रही. वहीं इससे पहले आई सलमान की टाइगर सीरीज की फिल्म का जादू भी फैंस के सिर चढ़ा रहा. शाहरुख खान और सलमान खान ने अपनी इन फिल्मों में सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाया था. वहीं अक्षय कुमार भी ऐसी कई फिल्में कर चुके हैं. जबरदस्त एक्शन से भरी इन स्पाइवर्स फिल्मों का एजेंट का वास्तविक सीक्रेट एजेंटों की दुनिया से कितना मेल है और इन दोनों स्टारों की फिल्मों में से किसकी फिल्म हकीकत के कितनी करीब है आइए जानते हैं.
ऐसी हरकत पर मार दी जाती है गोली
भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी RAW के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे इस तरह की बातों का खुलासा करते हुए दिख रहे हैं. टाइगर फिल्म में सलमान और कैटरीना को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई भारतीय सीक्रेट एजेंट ISI की किसी एजेंट के साथ रोमांस करता है तो उसे गोली मार दी जाएगी. उनका कहना था कि किसी एजेंट ने अपने मिशन में किसी लड़की का सहयोग लिया तो वो अलग चीज है, लेकिन वास्तव में अगर किसी के साथ दिल्लगी हो जाए तो वो अलग बात है. वहीं अक्षय कुमार की ‘बेबी’ सीरीज और शाहरुख खान की ‘पठान’ के अलावा सलमान खान की ‘टाइगर’ सीरीज को लेकर भी वास्तविकता के करीब होने जैसे सवाल पर भी उन्होंने जवाब दिया.
फिल्मों में कितनी हकीकत
विक्रम सूद से जब पूछा गया कि टाइगर-पठान जैसे सीक्रेट एजेंट वास्तविकता के कितने करीब हैं तो पहले तो वह सवाल सुनकर ही हंस पड़े और उन्होंने जो जवाब दिया वह आपको चौंका देगा. विक्रम सूद ने कहा कि ये सब फिल्में काफी मजेदार हैं, इन्हें आप इन्हें कॉमेडी फिल्में समझकर देख सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिल्में ठीक है, लेकिन ये सभी गंभीर फिल्में नहीं हैं. सलमान की फिल्मों को उन्होंने जेम्स बॉन्ड जैसा बताया. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि असल जिंदगी में शाहरुख और जॉन जैसी बॉ़डी वाले एजेंट नहीं होते हैं, किसी की कद काठी ऐसी हो तो कह नहीं सकते.
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…