देश

मुझे PM नहीं बनना- अखिलेश से मुलाकात के बाद बोले नीतीश कुमार, बताया पीएम पद के चेहरे पर कब होगा फैसला

Nitish Kumar and Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं. विपक्ष को एकजुट करने की कवायद भी लगातार जारी है. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे. लखनऊ में अखिलेश यादव के साथ मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि सबके एकजुट होने के बाद नेता चुना जाएगा. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं बनना (प्रधानमंत्री) है मैं बस सबको एकजुट कर रहा हूं, अपने लिए मुझे कुछ नहीं चाहिए.”

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “अधिक से अधिक पार्टियों के साथ बात हो रही है. हमने तय किया है कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को देश में हम एकजुट करें और मिलकर सब काम करें ताकि देश आगे बढ़े और भाजपा से देश को मुक्ति मिले. हम सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे.”

भाजपा को हटाने के लिए हम साथ हैं- अखिलेश

वहीं नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा, “लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने में हम आपके (नीतीश कुमार) साथ हैं. भाजपा हटे देश बचे उस अभियान में हम आपके साथ हैं.” साक्षा प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अखिलेश यादव के साथ पार्टी महासचिव शिवपाल यादव भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: “भाजपा हीरो बन गई है, उसे जीरो बनाना है”- नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी

इसके पहले, नीतीश कुमार ने ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने नीतीश कुमार से यही अनुरोध किया है कि जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से हुआ था तो हम भी बिहार में ऑल पार्टी मीटिंग करें.” ममता ने कहा कि हमें एक संदेश देना है कि हम सभी एक साथ हैं. मैंने तो पहले ही कह दिया है कि मुझे इससे कोई एतराज नहीं है, मैं चाहती हूं कि जो भाजपा हीरो बन गई है, वो जीरो बन जाए.

बता दें कि नीतीश कुमार पिछले कुछ समय से विपक्ष को एकजुट की कोशिश में जुटे हैं. वे कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर चुके हैं. हालांकि, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव अभी तक अलग रूख अपनाए हुए थे. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की इस मुलाकात के बाद अगर बात बनती है तो 2024 का लोकसभा चुनाव बेहद दिलचस्प हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

15 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

16 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

22 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

42 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

54 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

56 minutes ago