देश

UP News: हापुड़ में बीच सड़क नमाज पढ़ने पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर FIR दर्ज

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक साथ 250 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि ईद के मौके पर सड़क पर नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने इंतजामिया कमेटी के सदस्य समेत उपस्थित अन्य लोगों पर कोतवाली में मामला दर्ज किया है. इस कार्रवाई से मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है, जिसको देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है. साथ ही खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है.

सभी पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

यूपी में निकाय चुनाव के चलते प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू है. वहीं ईद और अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती को देखते हुए यूपी सरकार ने पहले ही सड़क पर किसी भी तरह का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी थी. इसी के बाद जब हापुड़ से ये घटना सामने आई तो रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है.

मुकदमे के वादी दारोगा सत्यवीर सिंह ने बताया कि ईद को लेकर अधिकारियों ने पीस कमेटी के साथ बैठक की थी, जिसमें ईदगाह व मस्जिदों में ही ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोगों को दिशा-निर्देश दिए गए थे. यही नहीं लोगों को बताया गया था कि अगर भीड़ अधिक होने के कारण वह ईदगाह में नमाज नहीं पढ़ पाते हैं तो उनके विशेष व्यवस्था कर नमाज पढ़वाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद ईद के दिन सुबह करीब साढ़े सात बजे नमाज प्रारंभ होते काफी संख्या में लोग धारा 144 का उल्लंघन करते हुए ईदगाह के बाहर सड़कों पर बैठकर नमाज पढ़ने लगे थे. इस पर पुलिस ने लोगों को सड़क से हटाया तो वह ईदगाह के निकट कब्रिस्तान व एक खाली प्लाट में बैठकर नमाज पढ़ने लगे.

ये भी पढ़ें-UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी-सपा के बीच छिड़ा सॉन्ग वार, एक-दूसरे पर जमकर लगाए आरोप, वायरल हुआ वीडियो

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में इंतजामिया कमेटी के सदस्य और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. सभी की पहचान वीडियो रिकार्डिंग व सीसीटीवी से की जाएगी और फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इंतजामिया कमेटी करेगी धरना प्रदर्शन

वहीं पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नाराज इंतजामिया कमेटी के सदस्य ने एक बैठक बुलाई है. बैठक में धर्मगुरुओं से लेकर मुस्लिम समाज के तमाम लोग शामिल होंगे. जानकारी सामने आ रही है कि ये लोग पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

7 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

13 minutes ago

NEET PG 2027: अब पर्सेंटाइल का झंझट खत्म! नीट पीजी 2027 में ऑल इंडिया रैंक से तय होंगे दाखिले, जानें क्या बदला

NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…

13 minutes ago

विकसित भारत @2047 की तैयारी तेज, पीएम मोदी आज करेंगे नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे. इस…

15 minutes ago

धर्म की रक्षा सत्य और परिवार की रक्षा मनुष्य के सदाचार से होती है, प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

22 minutes ago