मनोरंजन

एक शो के लिए कितनी रकम लेती हैं Sapna Choudhary? कमाई जान हो जाएंगे शॉक्ड

Sapna Choudhary Income: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की डांस परफॉर्मेंस हर किसी की निगाहें अपनी तरफ खींच लेती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं सपना चौधरी इन स्टेज शो पर परफॉर्म करने के लिए कितने पैसे चार्ज करती हैं.

हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. सपना चौधरी आज केवल एक नाम नहीं बल्कि एक ब्रांड बन चुकी हैं. सपना चौधरी के स्टेज शो को देखने के लिए हजारों की तादाद में भीड़ उमड़ जाती है.

सपना चौधरी अक्सर हर दूसरे हफ्ते दर्शकों के लिए अपनी स्टेज शो परफॉर्मेंस के वीडियोज शेयर करती हैं. हाल ही में सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट स्टेज शो की वीडियो शेयर की है.

जिसमें वह हरा सूट पहने, गले में मंगलसूत्र डाले अपने पॉपुलर गाने ‘नशीले मेरे नैन’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस हर किसी की निगाहें अपनी ओर खींच रही है, लेकिन हम आपको बताते हैं कि सपना चौधरी इन स्टेज शो पर परफॉर्म करने के लिए कितने पैसे चार्ज करती हैं.

2 से 3 लाख रुपए लेंती हैं चार्ज -सपना

बता दें कि 3100₹ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी एक स्टेज शो के लिए 25,00,000 रुपए चार्ज करती हैं.  सपना चौधरी अपने डांस परफॉर्मेंस के लिए मेकर्स से मोटी रकम वसूलती हैं. वहीं किसी इवेंट में शिरकत करने के लिए सपना चौधरी 2 से 3 लाख रुपए चार्ज करती हैं.

सपना की इस मोटी रकम को जानने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं. कि आज तक हजारों शोज में नजर आ चुकी सपना चौधरी ने कितनी कमाई की होगी. हजारों शोज से करोड़ों की कमाई करने वाली सपना चौधरी ने कड़ी मेहनत करते हुए अपने लिए यह मुकाम हासिल किया है. सपना चौधरी अपनी बुलंद आवाज के लिए पहचान जाती हैं.

इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं सपना चौधरी

बचपन में सपना का ख्वाब डांसर नहीं बल्कि इंस्पेक्टर बनने का था. लेकिन जिंदगी ने सपना के लिए कुछ और ही तय किया हुआ था. परिवार वालों की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाते हुए सपना चौधरी ने ये मुकाम हासिल किया है. आज सपना उन ऊंचाइयों पर हैं जहां पहुंचने का ख्वाब हर डांसर देखता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

4 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

26 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

54 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago