मनोरंजन

‘मुझे मेरे पैसे चाहिए….’, वो फिल्म जिसके 1 सीन के लिए बॉबी देओल ने धर्मेंद्र से मांग लिए थे पैसे, जानें वजह

Bobby Deol About Dharam Veer Movie: बॉबी देओल बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी पहचान मेहनत और संघर्ष से बनाई है. वह एक शानदार अभिनेता हैं, जिनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में अपनी खास जगह बनाई है. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) की फिल्म से की थी. बॉबी देओल ने फिल्म ‘धरम वीर’ में धर्मेंद्र के बचपन का रोल निभाया था और यही वह फिल्म थी जिसने उनकी अभिनय यात्रा की शुरुआत की. हाल ही में बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें यह भूमिका कैसे मिली और किस तरह से वह इस अनुभव से जुड़े थे. उन्होंने इस बारे में कई मजेदार और दिलचस्प किस्से शेयर किए. आइए जानते हैं…

बॉबी देओल ने सुनाया किस्सा

यह किस्सा बॉबी देओल ने ‘SCREEN’ को दिए एक इंटरव्यू में सुनाया. बॉबी देओल ने बताया कि वह उस समय महज 5-6 साल के थे. वह हमेशा से एक्टर बनने का सपना रखते थे. एक दिन उनके पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने उन्हें अपनी फिल्म ‘धरम वीर’ में अभिनय करने के लिए पूछा. धर्मेंद्र उस समय अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें एक ऐसे बच्चे की तलाश थी, जो उनके जैसे दिखता हो. उन्हें एक ऐसा बच्चा चाहिए था जिसके पैर मजबूत और बड़े हों, लेकिन वे कोई ऐसा बच्चा नहीं ढूंढ पा रहे थे. बहुत सारे बच्चे उनके पास आए, लेकिन वे सब कमजोर थे और उस रोल के लिए फिट नहीं हो रहे थे.

ऐसे मिली थी फिल्म (Bobby Deol About Dharam Veer Movie)

बॉबी देओल बताते हैं कि एक दिन उनके पिता ने सोचा कि क्यों न अपने बेटे से ही पूछा जाए. धर्मेंद्र ने बॉबी से पूछा, ‘क्या तुम मेरी फिल्म में एक्टिंग करना चाहोगे? क्या तुम मेरे बचपन का रोल करना चाहोगे?’ बॉबी देओल कहते हैं, ‘मैंने तुरंत कहा हां, मैं करूंगा. जब आप बच्चे होते हैं, तो आपमें कोई झिझक नहीं होती, कोई डर नहीं होता, आप बस सोचते हैं कि जिंदगी खूबसूरत है और क्या होगा.’

बॉबी के लिए रातोंरात तैयार की गई थी ड्रेस

इस तरह बॉबी देओल ने फिल्म ‘धरम वीर’ में धर्मेंद्र (Dharmendra) के बचपन का रोल निभाया. यह फिल्म 1977 में रिलीज हुई थी और बॉबी के लिए यह अनुभव बेहद खास रहा. इसके अलावा बॉबी देओल ने फिल्म के शूटिंग के दौरान की एक और मजेदार घटना का जिक्र किया. वह बताते हैं कि फिल्म में अभिनय करने के लिए उन्हें एक खास ड्रेस पहनाई गई थी. बॉबी को काले लेदर की ड्रेस पहनाई गई थी, जो उनके लिए रातोंरात तैयार की गई थी क्योंकि अगले दिन शूटिंग थी.

यह भी पढ़ें : ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में बॉलीवुड ने खोया अपना दिग्गज सितारा

बॉबी ने बताया कि वह उस समय अंडरवियर नहीं पहनते थे, इसलिए उन्हें यह ड्रेस पहनते वक्त कुछ असहज महसूस हुआ. बॉबी ने कहा, ‘जब मैं शूटिंग कर रहा था, तो मुझे लगा कि यह ड्रेस क्यों पहना रहे हैं. मैंने भंवरलाल से पूछा, जो मेरे पिता के साथ काम करते थे, भंवरलाल मेरे पास चड्डी नहीं है, मैं इसे कैसे पहनूंगा? तब उन्होंने मुझे ड्रेस के नीचे पहनने के लिए एक शॉर्ट्स दिया था.’ यह घटना बॉबी देओल के लिए एक यादगार पल बन गई.

एक्टर ने Dharmendra से पूछा मेरे पैसे कहां हैं?

इसके बाद एक और दिलचस्प किस्सा आया जब बॉबी देओल ने फिल्म ‘धरम वीर’ में काम करने के बाद अपने पिता से पैसे मांगे. बॉबी ने बताया, ‘मैंने सीन किया और फिर मैंने अपने पापा से पूछा मेरे पैसे कहां हैं? मैंने काम किया है, मुझे मेरे पैसे चाहिए. वह थोड़े चौंके, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या कहें. फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी वहीं खड़े थे. फिर उन्होंने मुझे कार में बैठाया और मुझे 10,000 रुपये का बंडल दिया. वह कहने लगे जाओ इसे अपनी दादी को दे दो और कह दो कि इसे स्टाफ के लोगों में बांट दिया जाए.

मिल था स्पेशल अवॉर्ड (Bobby Deol About Dharam Veer Movie)

बॉबी देओल ने कहा कि वह बहुत खुश थे. वह घर गए और अपनी दादी को पैसे दिए ताकि वह उन्हें बांट सकें. इसके बाद बॉबी ने घर में कई हैंगर तोड़ दिए ताकि वह अपनी बहनों और चाचियों को दिखा सकें कि उन्होंने फिल्म में क्या किया है. बॉबी देओल ने यह भी बताया कि जब फिल्म ‘धरम वीर’ की गोल्डन जुबली हुई, तो उन्हें एक विशेष अवॉर्ड भी मिला था. अवॉर्ड सेरेमनी में बॉबी के नाम से एक स्पेशल अवॉर्ड बनाया गया था. यह उनके लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी और उन्होंने उस समय की भावनाओं को याद करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का एक खास पल था.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

क्या 4 टुकड़ों में बटेगा उत्तर प्रदेश? राजभर के दावों ने 2027 के चुनाव से पहले बढ़ाई सियासी हलचल

UP Reorganisation: 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान ने…

4 minutes ago

‘देश के लिए 1 मिनट में सब दान कर दूंगा..!’ बिहार के ‘गोल्डमैन’ ने ऐसा क्यों कहा? पहनते हैं 6.3 किलो सोना

बिहार के भोजपुर के प्रेम सिंह करीब 6.3 किलो सोना पहनने के लिए 'गोल्डमैन ऑफ…

21 minutes ago

कालकाजी मंदिर में टेका माथा, बाहर निकलते ही घिर गई मासूम! ‘नकली पुलिस’ बनकर आए 3 हैवानों ने किया गैंगरेप; देखें VIDEO

Delhi News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप…

38 minutes ago

Parivartini Ekadashi: दूर हुआ एकादशी की तारीख का कंफ्यूजन, जानें व्रत की सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि 23 सितंबर को द्वादशी…

1 hour ago

परिवर्तिनी एकादशी, श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग! जानिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 को परिवर्तिनी एकादशी, श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग का विशेष संयोग बन…

2 hours ago