गोविंदा ने एक दिन में किया 70 परसेंट गाना शूट
Govinda Hero Number 1 Shooting: बॉलीवुड के एंटरटेनर कहे जाने वाले सुपरस्टार गोविंदा अपने जमाने में बड़े पर्दे पर राज किया करते थे. उनकी लगभग हर फिल्म सुपर हिट साबित होती थी. उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में डायरेक्टर डेविड धवन के साथ की है. गिनती में ये आंकड़ा लगभग 18 फिल्मों का है जिसमें से अधिकतर सभी हिट साबित हुई है. उन 18 फिल्मों में से एक थी ‘हीरो नंबर 1’ जिसे सभी ने भरपूर प्यार दिया था. अब हाल ही में प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है जब वो 3 दिनों तक शूट पर नहीं पहुंचे थे.
एक इंटरव्यू के दौरान वाशु भगनानी ने हीरो नंबर 1 के बारे में बात करते हुए बताया कि करीब 75 लोगों की यूनिट स्विट्जरलैंड में तीन दिनों के लिए थी. गोविंदा उस समय तक स्विट्जरलैंड नहीं पहुंचे थे जिस वजह से पूरी टीम उनका इंतजार कर रही थी. तीन दिनों तक इंतजार करने के बाद प्रोड्यूसर ने गोविंदा को फोन लगाया और कहा कि अगर वो नहीं आए तो टीम वापस आ जाएगी. इस बात को सुनकर गोविंदा उदास हो गए और उन्होंने कहा कि वो आ रहे हैं.
वासु ने आगे कहा उन्होंने सुबह 6 बजे लैंड किया मैं ही उनको एयरपोर्ट पर लेने गया. वैन में बैठे हैं वो मुझसे बात नहीं करें मैं उनसे बात नहीं करूं. फिर मुझे बोलते हैं कि मुझे शेविंग किट मिल सकती है. मैंने बोला कि सुबह 6 बजे कहां शेविंट किट मिलेगा. मैं उनको फिर पेट्रोल पंप लेकर चला गया.
जो ब्लेड 1 या 2 रुपये का मिलता है वहां मुझे एक यूरो का मिला होगा. फिर उन्होंने वहीं बाथरूम में जाकर शेविंग की. 7:30 बजे उन्होंने पहला शॉट किया और वो आजतक का नंबर वन सॉन्ग है. आज भी वो गाना लोगों के जुबान पर रहता है. गोविंदा ने 70 परसेंट गाना एक दिन में पूरा किया था. 3 दिन नहीं आया तो भी हमारा शेड्यूल खत्म किया टाइम पर.
यह भी पढ़ें: 90 के दशक में जब Shahrukh Khan ने ठुकराई थी माफिया की फिल्म, मिली थी जान से मारने की धमकियां
एक्टर गोविंदा के फिल्म के सेट पर देरी से आने के किस्से पहले भी काफी बार सुने जा चुके हैं. कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स ने ये बात पब्लिक में कही है कि गोविंदा फिल्म की शूटिंग पर देरी से आते थे. उन्हें उनका काफी इंतजार करना पड़ता था जिसके कारण शूट देरी से शुरू होता था. लेकिन उन्होंने इस बात को भी माना कि वो चाहे कितनी भी देरी से आते थे लेकिन अपना काम समय पर पूरा खत्म करके ही सेट से निकलते थे.
-भारत एक्सप्रेस
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…