मनोरंजन

‘काश मैं तुम्हें…’ Vicky Kaushal की फिल्म ‘छावा’ देख थिएटर में फूट-फूटकर रोया छोटा बच्चा, Video देख एक्टर भी हुए इमोशनल

chhaava: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को रिलीज हुए अभी चार दिन ही हुए है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आकड़ां पार कर लिया है. इसका क्लाइमैक्स भी दर्शकों को खूब भावुक कर रहा है. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच एक बच्चे का वीडियो सामने आया है जो छावा देखते हुए रोने लगता है. उसे देखकर विकी कौशल ने लिखा है कि काश वह उस बच्चे को गले लगा पाते.

विकी कौशल ने शेयर किया बच्चे का वीडिया

उस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर विकी कौशल ने खुद शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि थिएटर में सीने पर हाथ रखकर शिवाजी महाराज की जय के नारे लगा रहा है. चेहरे से दिख रहा है कि बच्चा बहुत इमोशनल हो रहा है. बच्चे के आंखों से आंसू निकल रहे हैं, वो जोर जोर से चिल्ला रहा है. साथ ही शिवाजी महाराज के नाम के नारे भी लगा रहा है.

‘काश मैं तुम्हें गले लगा पाता’- विक्की कौशल

इस वीडियो ने विकी कौशल को भी इमोशनल कर दिया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी सबसे बड़ी कमाई! तुम पर गर्व है बेटा…काश मैं तुम्हें गले लगा पाता. आपके प्यार और भावनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया. हम चाहते थे कि शंभू राजे की कहानी दुनिया के हर घर तक पहुंचे…और ऐसा होते देखना हमारी सबसे बड़ी जीत है. सिनेमाघरों में छावा.”

यह भी पढ़ें: संजीव कुमार की अनसुनी कहानी, जब बॉलीवुड ने हड़प लिए थे उनके करोड़ों रुपये

विकी ने निभाया छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार

इस वीडियो से पहले विक्की कौशल ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें कुछ लोग फिल्म के पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे थे और “छत्रपति संभाजी महाराज की जय” का नारे लगा रहे थे. छावा फिल्म में विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार निभाया है. उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना दिखी हैं और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल प्ले किया है. इस फिल्म में आशुतोष राणा, डायना पेंटी जैसे स्टार्स भी शामिल हैं.

कितना रहा छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

‘छावा’ 14 फरवरी को रिलीज हुई है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 33.1 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की. पहले दिन ही बंपर कमाई करने के बाद दूसरे और तीरे दिन इस फिल्म ने धमाका कर दिया. दूसरे दिन का कलेक्शन 39.3 करोड़ रहा है और तीसरे दिन 49.03 करोड़ रुपये की कमाई हुई. सिर्फ तीन दिनों में ही इस फिल्म ने 121. 43 करोड़ की कमाई कर ली है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

57 seconds ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

26 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

40 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago