India vs Bangladesh Head-to-Head Record: बहुप्रतीक्षित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बुधवार को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची स्थित नेशनल बैंक स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, दूसरे मुकाबले में 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश की टीमें दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
इस अहम मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में भारी उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित शर्मा और उनकी टीम इस मैच में जीत हासिल करके टूर्नामेंट का शानदार आगाज करेगी. आगामी मुकाबले से पहले यदि हम दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों की बात करें, तो यह रिकॉर्ड कुछ इस प्रकार रहा है:
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वनडे फॉर्मेट में मुकाबले होंगे, और अब तक दोनों टीमें 41 वनडे मैचों में आमने-सामने आई हैं. इसमें भारत ने 32 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश ने 8 मैचों में विजय प्राप्त की है. एक मैच बेनतीजा रहा है.
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर में 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने भारत के घरेलू मैदान पर 6 मैचों में जीत हासिल की है. न्यूट्रल ग्राउंड पर दोनों टीमों के मुकाबलों का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है, जहां भारत ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ 2 मुकाबलों में भारत को हराया है.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक भारत और बांग्लादेश के बीच केवल एक मुकाबला हुआ है, जिसमें भारत ने बांग्लादेश को हराकर जीत हासिल की थी.
भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.
बांग्लादेश की संभावित टीम
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, सौम्या सरकार, तंजीद हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन, नसुम अहमद, तंजीम हसन, नाहिद राणा
इस दिलचस्प मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार है, और क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि दोनों टीमें जोरदार खेल दिखाएंगी.
इसे भी पढ़ें- Champions Trophy: पाकिस्तान के स्टेडियमों से क्यों गायब दिखा भारतीय झंडा? PCB ने बताई वजह
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…