पीएम किसान योजना
PM Kisan Yojana: भारत सरकार देश के लोगों के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं चलाती है. अलग-अलग लोगों की जरूरत के हिसाब से सरकार अलग-अलग तरह की योजनाएं लेकर आती है. देश की जनसंख्या का आधा से ज्यादा हिस्सा आज भी खेती और किसानों के जरिए ही अपना जीवन बीताता है. इसीलिए सरकार खास तौर पर किसानों की आर्थिक सहायता के लिए कई योजनाएं चला रही है.
इनमें से एक प्रमुख योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है जिसे 2028 में शुरू किया गया था. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जिसे तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है. अब तक सरकार ने 18 किस्तें जारी की हैं और किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं किन किसानों को नहीं मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ जानें क्या है इसके पीछे की वजह.
देश के 13 करोड़ से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही इस बात की जानकारी दी है कि 24 फरवरी 2025 को किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे. हालांकि, कुछ किसानों को इस बार इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा.
भारत सरकार ने भारत सरकार ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना होगा. अगर कोई किसान इन प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करता है, तो उसे 19वीं किस्त नहीं मिलेगी. इसीलिए उन किसानों की किस्त के पैसे अटक सकते हैं. जिन्होंने ई केवाईसी नहीं करवाई. और जिन किसानों के खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा बंद है. उनकी भी अगली किस्त अटक के चांस है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके और गड़गड़ाहट की आवाज़! जानें इसके पीछे की वजह
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…