देश

Reward Of 25 Paise: राजस्थान पुलिस का चौंकाने वाला ऐलान, इस अपराधी को पकड़ने के लिए रखा चवन्नी का इनाम

Rajasthan News: राजस्थान में भरतपुर जिले की पुलिस ने एक वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए जो इनाम रखा है, उसकी खबरें चर्चा का विषय बन गई हैं. पुलिस ने मारपीट, हत्या के प्रयास और अनुसूचित जाति/जनजाति के खिलाफ अपराध के आरोपी एक शख्स पर 25 पैसे का इनाम घोषित किया है.

यह घोषणा भरतपुर पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा ने खुद की. भरतपुर पुलिस ने सोशल मीडिया (X.com) पर अपराधी की फोटो जारी करते हुए पोस्‍ट किया. पोस्‍ट में लिखा गया, “खूबीराम जाट नामक अपराधी के खिलाफ यह 25 पैसे का इनाम घोषित किया है. उसके खिलाफ भरतपुर के लखनपुर थाने में तीन मामले दर्ज हैं. इसके बारे में जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.”

इस पोस्‍ट को देखते ही बहुत-से लोग तरह-तरह के रिएक्‍शन दे रहे हैं. एक वांछित अपराधी को ‘चवन्नी छाप’ घोषित करना लोगों के लिए हंसी-मजाक का विषय बन गया है. भरतपुर पुलिस के पोस्ट पर लोग मौज लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. सलिक खान नाम के यूजर ने इसे हिंदी फिल्म शोले से जोड़ दिया.

सलिक ने फिल्म शोले के एक डायलॉग से जोड़ते हुए लिखा,

“अरे ओ सांभा. कितना इनाम रखा है सरकार हम पर? 25 पैसे सरदार!”

सलिक खान के पोस्ट का स्क्रीनशॉट.

वहीं, पार्थ कुलकर्णी को ‘कौन बनेगा करोड़पति (KBC)’ वाले बच्चन अमिताभ याद आए. उन्होंने KBC में अमिताभ की बोली एक लाइन पोस्ट की.

“क्या करेंगे आप इतनी धनराशि का?”

भरतपुर पुलिस के पोस्ट पर आए कॉमेंट का स्क्रीनशॉट

अपराधी को अपमानित करना है

सोशल मीडिया पर एक यूजर दिलीप सिंह सेंगर ने कहा कि अगर भरतपुर पुलिस इस मामले में अपना वकील खड़ा करेगी तो वकील यह तर्क दे सकता है कि ये ईनाम पुलिस ने अपराधी को उसकी ”औकात” बताने के लिए रखा है. पुलिस अपराधी को ईनाम के बहाने यह बताना चाहती थी कि तुम भले ही कितने बड़े गुंडे हो, लेकिन हमारी नजर में तुम अब भी “चवन्नी छाप’ ही हो..!

यह अपराधी 7-8 महीने से फरार है

पुलिस ने भी ऐसा ही कहा, “48 साल का खूबीराम पिछले 7-8 महीने से फरार चल रहा है. उसके खिलाफ मार-पीट और एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज है. उसके सिर पर 25 पैसे का इनाम इसलिए रखा गया है ताकि वो इसे अपना अपमान समझे.”
बता दें कि ऐसे केसेस में पुलिस अपराधियों पर जीरो से लेकर 25 हजार रुपये तक का इनाम रख सकती है. अधिकतम राशि की लिमिट तय है, ऐसे में पुलिस ने सोचा होगा कि कम से कम इनाम राशि रखी जाए और अपराधी को ‘चवन्‍नी’ का इनामी बताकर अपमानित किया जाए.

50 पैसे का भी रखा जा चुका इनाम

इससे पहले राजस्थान में ही एक और अपराधी के खिलाफ ‘अठन्‍नी’ यानी कि 50 पैसे का भी इनाम रखा जा चुका है. वो मामला अक्टूबर 2024 का है, जब राजस्थान में झुंझुनू पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार एक बदमाश के खिलाफ 50 पैसे का इनाम घोषित किया था. हालांकि, 25 पैसे के इनाम का मामला संभवत: पहली बार आया है.

यह भी पढ़िए: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए, 2 जवान घायल

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

28 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago